नई दिल्ली, 27 अप्रैल । डेनमार्क में खेले जा रहे थॉमस एंड उबर कप 2026 में भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ग्रुप स्टेज मुकाबले में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। भारत की ओर से सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने जीत दर्ज कर टीम को निर्णायक बढ़त दिलाई।
डबल्स मुकाबले में सात्विक-चिराग की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के रिज्की हिदायत और जैक यू की जोड़ी को 38 मिनट में 21-14, 21-16 से हराया। यह मुकाबला इस टाई का सबसे लंबा मैच भी रहा।
इससे पहले एशियन चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता आयुष शेट्टी ने अपने सिंगल्स मुकाबले में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए श्रेय धांड को मात्र 26 मिनट में 21-8, 21-6 से हराया।
पहले मैच में लक्ष्य सेन ने एफ्राइम स्टीफन सैम के खिलाफ सीधे गेमों में 21-14, 21-16 से जीत दर्ज कर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई।
फिलहाल, चौथे मुकाबले में एच. एस. प्रणय का सामना ऋषि होंडा बूपथी से जारी है।
इससे पहले भारत ने अपने अभियान की शुरुआत कनाडा पर 4-1 की जीत के साथ की थी, जिसमें लक्ष्य सेन को विक्टर लाई के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
वहीं, उबर कप में भारतीय महिला टीम का मुकाबला आज चीन से होगा, जो एक अहम टक्कर मानी जा रही है।
Breaking News
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सिक्किम पहुंचे, भव्य स्वागत
- राज्यपाल डेका ने स्वर्ण पदक विजेता आर्मरेसलर श्रीमंत झा को दी बधाई
- बस्तर संभाग में 100 प्रतिशत विद्युतीकरण का लक्ष्य
- युद्ध-हिंसा मुक्त समाज के लिए गोदोहासन मुद्रा में सवा 5 लाख नवकार जाप
- जवाहर नगर मंडल के विभिन्न बूथों पर सुनी गई प्रधानमंत्री की 'मन की बात'
- ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची व्लादिमीर पुतिन से बातचीत के लिए सेंट पीटर्सबर्ग पहुंचे।
- नाग भूषण पुरस्कार समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा, "मेक इन इंडिया ने रक्षा क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा दिया है।"
- थॉमस एंड उबर कप 2026: सात्विक-चिराग, आयुष और लक्ष्य की जीत से भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर बनाई 3-0 की अजेय बढ़त
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पांच दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रवास पर शिमला पहुंचीं
- रायपुर : आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से बदलेगा लखनपुर नगर पंचायत का स्वरूप
थॉमस एंड उबर कप 2026: सात्विक-चिराग, आयुष और लक्ष्य की जीत से भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर बनाई 3-0 की अजेय बढ़त



.jpg)

.jpg)





.jpg)



