अहमदाबाद, 27 अप्रैल । गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव की मतगणना पूरी होने से पहले आम आदमी पार्टी (आआपा) को एक और बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश महासचिव सागर रबारी ने अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। हाल ही में राजू करपाड़ा के पार्टी छोड़ने के बाद अब सागर रबारी के इस्तीफे से संगठन को बड़ा नुकसान माना जा रहा है।
सागर रबारी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इस्तीफे की घोषणा की। उन्होंने लिखा कि मैं आज आम आदमी पार्टी के साथ अपनी यात्रा यहीं समाप्त करता हूं। पार्टी की सदस्यता, पद और जिम्मेदारियों से खुद को मुक्त करता हूं। अब तक मिले सहयोग के लिए सभी साथियों का हृदय से आभार।
खुद को किसान नेता के रूप में स्थापित कर चुके सागर रबारी पार्टी के मजबूत स्तंभ माने जाते थे। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों और किसानों के मुद्दों को उठाने में उनकी अहम भूमिका रही है। राजु करपड़ा के बाद अब उनके इस्तीफे से पार्टी की आगामी चुनावी रणनीति पर असर पड़ सकता है।
हालांकि, सागर रबारी अब किस पार्टी में शामिल होंगे या उनका अगला कदम क्या होगा, इस पर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन उनके इस्तीफे के बाद गुजरात की राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
Breaking News
- ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची व्लादिमीर पुतिन से बातचीत के लिए सेंट पीटर्सबर्ग पहुंचे।
- नाग भूषण पुरस्कार समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा, "मेक इन इंडिया ने रक्षा क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा दिया है।"
- थॉमस एंड उबर कप 2026: सात्विक-चिराग, आयुष और लक्ष्य की जीत से भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर बनाई 3-0 की अजेय बढ़त
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पांच दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रवास पर शिमला पहुंचीं
- रायपुर : आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से बदलेगा लखनपुर नगर पंचायत का स्वरूप
- भीषण गर्मी में ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत, कई गाँवों में खराब हैंडपंप हुए दुरुस्त
- गुजरात में आम आदमी पार्टी को झटका, प्रदेश महासचिव सागर रबारी ने दिया इस्तीफा
- सुप्रीम कोर्ट ने महिला वकील पर उसके पति द्वारा किए गए क्रूर हमले के मामले में स्वतः संज्ञान लिया
- काहिरा में आयोजित आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप 2026 की तालिका में भारतीय निशानेबाजों ने शीर्ष स्थान हासिल किया।
- सुपर ओवर तक चले मैच में KKR की रोमांचक जीत, लखनऊ ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, रिंकू सिंह चमके
गुजरात में आम आदमी पार्टी को झटका, प्रदेश महासचिव सागर रबारी ने दिया इस्तीफा















