गंगटोक, 27 अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी साेमवार दोपहर दो दिवसीय दौरे पर सिक्किम की राजधानी गंगटोक पहुंचे। वे राजधानी के निकट लिबिंग आर्मी हेलीपैड पर उतरे, जहां उनका मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डीआर थापा और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
प्रधानमंत्री मोदी रोड शो के जरिए लोक भवन की ओर आगे बढ़ रहे हैं। सड़कों के किनारे बड़ी संख्या में लोग पारंपरिक वेशभूषा में सजे हुए हैं और पारंपरिक वाद्य यंत्र बजाकर उनका स्वागत कर रहे हैं। लोग उत्साहपूर्वक नारे लगाकर प्रधानमंत्री का अभिवादन कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी भी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे है। लोग सुबह से ही उनके स्वागत के लिए उत्सुकता से इंतजार कर रहे थे।
उल्लेखनीय है कि, प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय दौरे पर सिक्किम आए हैं। कल वे सिक्किम के राज्यत्व के 50वें वर्ष के समापन समारोह में भाग लेंगे।
Breaking News
- अंबिकापुर अग्निकांड : घनी आबादी में चल रहा था बारूद का 'खेल', फोरेंसिक जांच से खुलेगा अवैध भंडारण का राज
- युवती से छेड़छाड़, आरोपित गिरफ्तार
- गोलमाल 5' की शूटिंग शुरू, ऊटी में जुटी स्टारकास्ट
- शेयर बाजार में लौटी रौनक, बाजार की मजबूती से निवेशकों को 6.78 लाख करोड़ का फायदा
- OnePlus Nord CE 6 Lite के स्पेसिफिकेशन्स रिवील, 7 मई को होगा लॉन्च
- पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच, ईरान के विदेश मंत्री रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ महत्वपूर्ण वार्ता करने के लिए सेंट पीटर्सबर्ग पहुंचे।
- प्रधानमंत्री माेदी 28 को मेघालय में, एमसीए की इनडोर क्रिकेट एकेडमी का करेंगे उद्घाटन
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सिक्किम पहुंचे, भव्य स्वागत
- राज्यपाल डेका ने स्वर्ण पदक विजेता आर्मरेसलर श्रीमंत झा को दी बधाई
- बस्तर संभाग में 100 प्रतिशत विद्युतीकरण का लक्ष्य
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सिक्किम पहुंचे, भव्य स्वागत










.jpg)




