Breaking News

युवती से छेड़छाड़, आरोपित गिरफ्तार

post

युवती से छेड़छाड़, आरोपित गिरफ्तार

काेंड़ागांव, 27 अप्रैल। जिले के सिटी काेतवाली थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम बड़े बेंदरी के वार्षिक मेला में छेड़छाड़ करने वाले आरोप‍ित डोनाल्ड बघेल उम्र 21 वर्ष निवासी बायकापदर बडे बेन्दरी काे गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त स्कूटी को जब्‍त किया गया है।

पुलिस से मिली जाानकारी के अनुसार, पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह 25 अप्रैल को रात्रि में ग्राम बड़े बेंदरी का वार्षिक मेला देखने गयी थी। आरोप‍ित डोनाल्ड बघेल के द्वारा पीड़िता को स्कूटी से घर छोड़ दूंगा बोल कर समय रात्रि करीबन 2.30 बजे अपने स्कूटी से ले जाकर ग्राम बडे़ बेन्दरी के नया पारा आम पेड़ के पास गाड़ी रोककर गलत नियत से जबरदस्ती पीड़िता के साथ छेड़छाड़ किया रिपोर्ट पर आरोप‍ित डोनाल्ड बघेल के विरूद्व थाना कोण्डागांव में अपराध कायम कर विवेचना लिया गया।

विवेचना के दौरान आरोप‍ित डोनाल्ड बघेल पिता जगदीश बघेल उम्र 21 वर्ष निवासी ग्रासम बडे बेन्दरी बायकापदर थाना कोण्डागांव से घटना के संबध मे पूछताछ क‍िया गया। आरोप‍ित को आज साेमवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।

You might also like!