पश्चिम एशियाई संघर्ष के बीच, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ महत्वपूर्ण वार्ता करने के लिए सेंट पीटर्सबर्ग पहुंचे। श्री अराघची और राष्ट्रपति पुतिन के बीच वार्ता में अमेरिका और इज़राइल द्वारा ईरान के खिलाफ संयुक्त सैन्य हमलों के बाद के हालिया घटनाक्रमों पर ध्यान केंद्रित किए जाने की उम्मीद है।
ईरानी अधिकारियों ने इस यात्रा को तेहरान और मॉस्को के बीच चल रही घनिष्ठ परामर्श वार्ता का हिस्सा बताया है, जिसमें दोनों देश प्रमुख क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर समान रुख रखते हैं। श्री अराघची की रूस यात्रा हाल ही में ओमान की उनकी यात्रा के बाद हुई है, जहां उन्होंने सुल्तान हैथम बिन तारिक से मुलाकात की थी। चर्चा में द्विपक्षीय संबंध, क्षेत्रीय घटनाक्रम और तनाव कम करने के उद्देश्य से किए जा रहे राजनयिक प्रयास शामिल थे। बैठक के दौरान, ओमान ने स्थायी राजनीतिक समाधान प्राप्त करने और क्षेत्रीय स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए संवाद और मध्यस्थता के प्रति अपने समर्थन को दोहराया।



.jpg)




.jpg)






