Breaking News

TV होस्ट ने कहा-"मेलानिया के चेहरे पर विधवा बनने का इंतजार करने वाली महिला जैसी चमक", ट्रंप बोले-इसे नौकरी से हटाओ


विदेश 28 April 2026
post

TV होस्ट ने कहा-"मेलानिया के चेहरे पर विधवा बनने का इंतजार करने वाली महिला जैसी चमक", ट्रंप बोले-इसे नौकरी से हटाओ

अमेरिका के एक टीवी होस्ट ने प्रथम लेडी मेलानिया ट्रंप पर ऐसी टिप्पणी कर दी कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भड़क उठे हैं। उन्होंने एबीसी से इस होस्ट को नौकरी से हटाने की मांग की है।

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले टीवी होस्ट जिमी किमेल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ट्रंप ने एबीसी चैनल से इस टीवी होस्ट को हटाने की मांग की है। बता दें कि ट्रंप ने जिमी किमेल के एक आपत्तिजनक मजाक को लेकर नेटवर्क एबीसी से उन्हें नौकरी से निकालने की मांग की है। 

किमेल ने क्या कहा था?

किमेल ने पिछले हफ्ते अपने शो ‘जिमी किमेल लाइव’ में एक व्यंग्यात्मक स्किट के दौरान मेलानिया ट्रंप के बारे में कहा था कि उनके चेहरे पर “विधवा बनने का इंतजार कर रही महिला जैसी चमक” है। यह टिप्पणी व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर से कुछ दिन पहले की गई थी। मेलानिया ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा, “जिमी किमेल जैसे लोगों को हर शाम टीवी पर घर-घर घृणा और हिंसक बयानबाजी फैलाने का मौका नहीं दिया जाना चाहिए।” राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी मेलानिया की इस बात का समर्थन करते हुए एबीसी से किमेल को तुरंत निकालने की मांग की। 

ABC ने अब तक नहीं दी प्रतिक्रिया

अभी तक एबीसी की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। जिमी किमेल लंबे समय से राष्ट्रपति ट्रंप की आलोचना करते रहे हैं। पिछले साल प्रशासन के साथ हुए टकराव के बाद उन्होंने अपनी टिप्पणियों को और अधिक तीखा कर दिया था। कुछ समय पहले रूढ़िवादी नेता चार्ली किर्क की हत्या पर की गई एक विवादित टिप्पणी के कारण एबीसी ने उन्हें निलंबित भी कर दिया था और कुछ सहयोगी चैनलों ने उनका शो बंद कर दिया था। उस समय ट्रंप प्रशासन के संघीय संचार आयोग (FCC) प्रमुख ब्रेंडन कार ने इस कार्रवाई का समर्थन किया था। हालांकि, बाद में एबीसी ने किमेल को वापस ले लिया था।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.