Breaking News

दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने भारत-दोहा उड़ान सेवाओं की पुनः शुरुआत की घोषणा की है।


विदेश 30 April 2026
post

दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने भारत-दोहा उड़ान सेवाओं की पुनः शुरुआत की घोषणा की है।

दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने सूचित किया है कि उड़ान संचालन के विस्तार के चलते भारतीय एयरलाइंस दोहा के हमाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर परिचालन फिर से शुरू करने की योजना बना रही हैं।

 

दूतावास के अनुसार, एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस और इंडिगो कल से दोहा और भारत के विभिन्न गंतव्यों के बीच अपनी उड़ान सेवाएं फिर से शुरू करने की योजना बना रही हैं।

 

दूतावास ने कहा कि सभी उड़ान संचालन संबंधित अधिकारियों और एयरलाइन भागीदारों के समन्वय से संचालित किए जा रहे हैं। इसने यात्रियों को उड़ान संबंधी जानकारी के लिए अपनी-अपनी एयरलाइनों के संपर्क में रहने की सलाह भी दी।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.