Breaking News

पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं निंदनीय : जमात ए इस्लामी हिद


देश 06 May 2026
post

पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं निंदनीय : जमात ए इस्लामी हिद

नई दिल्ली, 06 मई जमात ए इस्लामी हिंद ने बुधवार को पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल में सत्ता परिवर्तन के साथ-साथ पुडुचेरी और असम में वर्तमान सरकारों को जनादेश मिलने पर संतोष जताया है। साथ ही पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाओं को निंदनीय बताया है।


जमात-ए-इस्लामी के उपाध्यक्ष मलिक मोहतसिन खान और इंजीनियर सलीम अहमद ने नई दिल्ली के मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को हराकर भारतीय जनता पार्टी ने वहां पर जनादेश प्राप्त किया है और आने वाले दिनों में नई सरकार भी बनने वाली है। भाजपा समर्थकों के जरिए टीएमसी के कार्यालय और उनके नेताओं के घरों एवं दफ्तरों पर किए जा रहे हमले, तोड़फोड़ और सांप्रदायिक नारेबाजी की घटना दिल को झकझोर देने वाली है। उन्होंने बंगाल में एसआईआर के नाम पर लाखों लोगों के नाम काटे जाने और उन्हें मताधिकार से वंचित किए जाने के चुनाव आयोग के फैसले पर भी सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा कि इतने बड़े पैमाने पर लोगों को चुनाव में मतदान से वंचित करना सही कदम नहीं था।

उन्होंने चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल खड़ा करते हुए कहा है कि पश्चिम बंगाल में जो चुनाव हुआ है, उसमें गड़बड़ी और हेरा-फेरी की आशंका व्यक्त की जा रही है। इसी तरह का माहौल असम में भी चुनाव प्रचार के दौरान दिखाई पड़ा, जहां राजनीतिक दलों के नेताओं ने सभाओं में जिन भाषा और शब्दों का इस्तेमाल किया और नफरत फैलाने की कोशिश की, उस पर चुनाव आयोग ने पूरी तरह से मौन धारण कर रखा था। यहां पर भी चुनाव प्रचार के दौरान एक खास समुदाय को निशाना बनाया गया और उनके खिलाफ भ्रामक प्रचार किया गया।

इसके अलावा

जमात-ए-इस्लामी नेताओं ने देश में बढ़ रही बेतहाशा महंगाई पर भी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि ईरान, अमेरिका, इजराइल युद्ध के दौरान पूरी दुनिया में ईंधन, पेट्रोल और डीजल की कमी देखी जा रही है और इसका असर हमारे देश भारत पर भी पड़ा है। कमर्शियल और छोटे सिलेंडर के दामों में बेतहाशा वृद्धि ने महंगाई को और भी बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने आशंका जताई है कि अब राज्यों के चुनाव के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम भी बढ़ाने की तैयारी की जा रही है, इससे भी हमारे देश में और ज्यादा महंगाई बढ़ेगी।

उन्होंने केंद्र सरकार से गरीबों, आर्थिक रूप से पिछड़े और मिडिल क्लास को ध्यान में रखकर उन्हें मंहगाई से राहत दिए जाने की मांग की है और जोर देकर कहा है कि ऐसे लोगों को महंगाई से राहत देने की बेहद जरूरत है। जमात नेताओं ने देश में बढ़ रही हीटवेव की घटनाओं पर भी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इसकी वजह से मजदूर और कमजोर वर्गों के लोग ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। इनके लिए सरकार को समुचित व्यवस्था करनी चाहिए और मजदूरों के टाइम टेबल में परिवर्तन करने की घोषणा करनी चाहिए, ताकि उन्हें अधिक धूप में काम करने से बचाया जा सके।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.