मुरादाबाद, 06 मई । उत्तर प्रदेश के स्पोर्ट्स कॉलेजों में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुरादाबाद मंडल के खिलाड़ियों के लिए चयन/ट्रायल्स का आयोजन 18 व 19 मई को नेताजी सुभाष चंद्र बोस सोनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम रामगंगा विहार मुरादाबाद में किए जाएंगे।
गुरु गोविन्द सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ, वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर, मेजर ध्यानचंद्र स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई, स्पोर्ट्स कॉलेज फतेहपुर व स्पोर्ट्स कॉलेज सहारनपुर में कक्षा 6, 9 व 11 में कुल 518 संभावित सीटों पर प्रवेश होगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू हो चुकी है।
क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बुधवार को बताया कि अभ्यर्थी खेल साथी पोर्टल https://khelsathi.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क 200 रुपये जमा करना होगा। उन्होंने बताया कि आवेदन करते समय यूडाइस पोर्टल द्वारा जारी पेन (परमानेंट एजुकेशन नंबर) भरना अनिवार्य है। बिना पेन नंबर के आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
Breaking News
- सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए अमेरिका पाकिस्तान के पेशावर में अपना वाणिज्य दूतावास बंद करेगा।
- फिल्म 'वाराणसी' पर गहराया संकट, मेकर्स की बढ़ी चिंता
- रेयर अर्थ और डिजिटल पेमेंट पर भारत-वियतनाम का फोकस, 13 अहम समझौते
- कॉलेज स्पोर्ट्स के लिए 18-19 मई को ट्रायल सोनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम मुरादाबाद में
- पश्चिम एशिया में सुलह की उम्मीद से उछला शेयर बाजार, निवेशकों ने कमाए 6.51 लाख करोड़ रुपये
- मोर गांव-मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला
- पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं निंदनीय : जमात ए इस्लामी हिद
- आईपीएल के प्लेऑफ और फाइनल की मेजबानी न मिलने से केएससीए निराश, बीसीसीआई के फैसले पर उठे सवाल
- मंडाविया गुरुवार को राष्ट्रव्यापी निःशुल्क वार्षिक स्वास्थ्य जांच पहल का करेंगे शुभारंभ
- सरकार के संवैधानिक परिषद अध्यादेश का नेपाली कांग्रेस संसद में विरोध करेगी
कॉलेज स्पोर्ट्स के लिए 18-19 मई को ट्रायल सोनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम मुरादाबाद में










.jpg)

.jpg)


