Breaking News

लाल निशान पर बंद हुआ घरेलू शेयर बाजार, सेंसेक्स 114 अंक गिरकर 77,844 पर बंद हुआ


व्यापार 07 May 2026
post

लाल निशान पर बंद हुआ घरेलू शेयर बाजार, सेंसेक्स 114 अंक गिरकर 77,844 पर बंद हुआ

नई दिल्ली, 07 मई । वैश्विक अनिश्चितता के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुआ। निवेशकों के सतर्क रुख के चलते सेंसेक्स 114 अंक टूट गया, जबकि निफ्टी लगभग स्थिर 4.30 अंक के स्तर पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 114 अंक यानी 0.15 फीसदी टूटकर 77,844.52 के स्तर पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान एक समय यह 78,384.70 अंक के उच्चस्तर तक गया और 77,713.21 अंक के निचले स्तर तक आया था। सेंसेक्स में 671.49 अंक का उतार-चढ़ाव देखने को मिला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 4.30 अंक यानी 0.018 फीसदी के मामूली नुकसान के साथ 24,326.65 के स्तर पर बंद हुआ है।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स के प्रमुख शेयरों में शामिल हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, टाइटन, सन फार्मा और आईटीसी में गिरावट आई है। वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी, कोटक महिंद्रा बैंक और टाटा स्टील के शेयर लाभ में रहे। इसके अलावा वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.23 फीसदी के नुकसान के साथ 99 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। अन्य एशियाई शेयर बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग बढ़त में रहे।

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले बुधवार को सेंसेक्स 940.73 अंक यानी 1.22 फीसदी उछलकर 77,958.52 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, एनएसई का निफ्टी भी 298.15 अंक यानी 1.24 फीसदी बढ़कर 24,330.95 अंक पर रहा था

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.