Breaking News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ मंदिर में महापूजा की


देश 11 May 2026
post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ मंदिर में महापूजा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ अमृत पर्व के अवसर पर प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ महादेव मंदिर में विशेष महापूजा की। उन्होंने सोमनाथ मंदिर के शिखर पर कुंभाभिषेक किया। मंदिर के इतिहास में पहली बार 11 तीर्थ स्थलों के पवित्र जल से मंदिर के शिखर पर जलाभिषेक किया गया। पीएम मोदी ने ध्वजारोहण समारोह में भी भाग लिया।

इसी दौरान, भारतीय वायु सेना ने एक हवाई प्रदर्शन का आयोजन किया, जिसमें सूर्य किरण एरोबेटिक टीम ने सोमनाथ के आकाश में अद्भुत हवाई करतब दिखाए। हेलीकॉप्टरों से मंदिर पर फूलों की पंखुड़ियां भी बरसाई गईं। इसके बाद, प्रधानमंत्री मोदी ने एक विशेष प्रदर्शनी का दौरा किया।

इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने हमीरजी गोहिल सर्कल तक रोड शो किया। उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी अर्पित की। पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के उद्घाटन की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सोमनाथ अमृत पर्व मनाया जा रहा है।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.