Breaking News

निखिल द्विवेदी के कहने पर अयान अग्निहोत्री ने गाया है बंदर का गाना ‘कम ऑन बेबी’


मनोरंजन 15 May 2026
post

निखिल द्विवेदी के कहने पर अयान अग्निहोत्री ने गाया है बंदर का गाना ‘कम ऑन बेबी’

मुंबई । बॉबी देओल स्टारर बंदर ने अनाउंसमेंट के बाद से ही जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया था। लंबे इंतजार के बाद मेकर्स ने आखिरकार फिल्म का बहुप्रतीक्षित टीज़र रिलीज कर दिया। अनुराग कश्यप और बॉबी देओल की यह पहली फिल्म है, जिसमें सान्या मल्होत्रा, राज बी शेट्टी, सपना पब्बी, सबा आज़ाद, ऋद्धि सेन, जितेंद्र जोशी, इंद्रजीत सुकुमारन और नागेश भोसले जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म का टीज़र रिलीज होते ही इसके इंटेंस और अलग दुनिया की झलक ने दर्शकों का ध्यान खींच लिया। बॉबी देओल का बिल्कुल नया अवतार, रॉ एनर्जी और दमदार विजुअल्स सोशल मीडिया पर छा गए और दर्शकों के साथ कई सेलेब्स ने भी इसकी तारीफ की। हालांकि, टीज़र में इस्तेमाल हुआ गाना “कम ऑन बेबी” भी लोगों को काफी पसंद आया। यह गाना सलमान खान के भांजे अयान अग्निहोत्री का पहला हिंदी ट्रैक है, जिसे निर्माता निखिल द्विवेदी के कहने पर बनाया गया।

बताया जा रहा है कि खान परिवार के करीबी दोस्त निखिल द्विवेदी ने एक प्राइवेट फंक्शन में अयान को गाते हुए सुनने के बाद उन्हें यह गाना गाने के लिए मनाया। एक सूत्र के मुताबिक, “अयान आमतौर पर हिंदी में नहीं गाते। निखिल को लगा कि उनकी आवाज़ काफी अलग है, इसलिए उन्होंने अयान को यह ट्राय करने के लिए कहा। निखिल ने भरोसा दिलाया कि अगर उन्हें खुद यह पसंद नहीं आया तो गाना इस्तेमाल नहीं होगा। लेकिन अपनी आवाज़ सुनने के बाद अयान भी मान गए। यहां तक कि बॉबी देओल ने भी स्क्रैच वर्जन सुनने के बाद उन्हें काफी प्रोत्साहित किया।”

दिलचस्प बात यह है कि “कम ऑन बेबी” 1977 की फिल्म विदेश के एल्बम से रीक्रिएट किया गया है, जिसमें महेंद्र संधू, शोमा आनंद और प्रेम कृष्णन नजर आए थे। यह गाना सालों से निखिल द्विवेदी के दिमाग में था। सूत्र ने आगे बताया, “बंदर बनाते समय निखिल इसे बॉबी देओल के किरदार पर इस्तेमाल करना चाहते थे, जो एक उम्रदराज टीवी अभिनेता है और जिसका करियर ढलान पर है। गाने के बोल वही रखे गए हैं, लेकिन इसे आदित्य देव और पायल देव ने नए अंदाज में रीक्रिएट किया है।”

अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी बंदर उनकी बॉबी देओल के साथ पहली फिल्म है। इसमें सान्या मल्होत्रा, सबा आज़ाद और कई अन्य कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी द्वारा लिखी गई यह फिल्म शोहरत, स्कैंडल, चाहत और सार्वजनिक पतन की दुनिया में सेट एक इमोशनली इंटेंस और नैतिक रूप से खतरनाक कहानी पेश करेगी।निखिल द्विवेदी के सैफ्रन मैजिकवर्क्स और ज़ी स्टूडियोज के सहयोग से बनी बंदर 5 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


You might also like!


Channel not found or invalid API Key.