भोपाल, 20 मई । भारतीय अंडर-18 महिला हॉकी टीम ने बुधवार को भोपाल स्थित उधव दास मेहता (भाई जी) सेंट्रल साई सेंटर में खेले गए चार मैचों की श्रृंखला के अंतिम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया अंडर-18 महिला हॉकी टीम को 4-1 से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
मुकाबले की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया ने आक्रामक खेल दिखाया और पहले क्वार्टर के 8वें मिनट में ऑरोरा कोवासेविच ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। हालांकि भारतीय टीम ने जल्द ही वापसी करते हुए कप्तान स्वीटी कुजूर ने 13वें मिनट में गोल दागकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।
दूसरे क्वार्टर में भारत ने अपना दबदबा बनाए रखा। 25वें मिनट में दिया ने शानदार गोल कर भारत को 2-1 की बढ़त दिलाई, जो हाफटाइम तक कायम रही।
दूसरे हाफ में भी भारतीय खिलाड़ियों ने मैच पर पूरा नियंत्रण बनाए रखा। तीसरे क्वार्टर के 44वें मिनट में प्रियंका मिंज ने गोल कर बढ़त 3-1 कर दी। इसके बाद अंतिम क्वार्टर में नौशीन नाज ने 50वें मिनट में गोल दागकर भारत की 4-1 की शानदार जीत सुनिश्चित कर दी।
इस जीत के साथ भारतीय टीम ने एक्सपोजर सीरीज का समापन शानदार अंदाज में किया। यह दौरा जापान में इस महीने के अंत में शुरू होने वाले अंडर-18 एशिया कप की तैयारियों के लिए काफी अहम माना जा रहा है।
हालांकि चार मैचों की इस एक्सपोजर सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने 3-1 से श्रृंखला अपने नाम की।
Breaking News
- नासा ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से ली गई आकाशगंगा के अद्भुत दृश्य को साझा किया है।
- एएनआरएफ ने चुने 10 बहुविषयक अनुसंधान उत्कृष्टता केंद्र, सामाजिक चुनौतियों के समाधान पर होगा फोकस
- अमिताभ बच्चन के अस्पताल में भर्ती होने की खबर निकली अफवाह
- भारतीय अंडर-18 महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से हराकर सीरीज का किया शानदार समापन
- ब्रिटेन और डेनमार्क की कंपनियों ने भारत में नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के निर्माण और विस्तार के लिए हाथ मिलाया है।
- भारत ने ब्रॉड गेज रेलवे नेटवर्क के 99.6 प्रतिशत विद्युतीकरण का लक्ष्य हासिल कर लिया है।
- रात्रि गश्त के दौरान दर्दनाक हादसा, प्रधान आरक्षक की मौत
- एआई बॉट्स आ रहे हैं और युवा लोग तालियां बजाने के बजाय उनका विरोध कर रहे हैं।
- रूस के हमलों में यूक्रेन में दो लोग मारे गए; कीव के ड्रोन हमलों में मध्य रूस पर हमला हुआ।
- नई दिल्ली-मुंबई खंड का उत्तरी रेलवे का हिस्सा पूरी तरह से कवच योजना के अंतर्गत आता है।
भारतीय अंडर-18 महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से हराकर सीरीज का किया शानदार समापन















