सोशल मीडिया पर मंगलवार रात अभिनेता अमिताभ बच्चन के अस्पताल में भर्ती होने की खबर ने फैंस को चिंता में डाल दिया था। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि अभिनेता पेट से जुड़ी समस्या के चलते मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि अब यह साफ हो गया है कि यह खबर पूरी तरह अफवाह थी। सूत्रों के मुताबिक, बिग बी केवल नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल गए थे और जांच के बाद उसी दिन घर लौट आए थे।
दरअसल, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अमिताभ बच्चन 16 मई से नानावती अस्पताल के वीआईपी वार्ड में भर्ती हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि फिल्म 'कुली' की शूटिंग के दौरान हुए हादसे के बाद से उन्हें पेट से जुड़ी दिक्कतें रहती हैं। बेटे अभिषेक बच्चन के अस्पताल पहुंचने की खबर ने इन अफवाहों को और हवा दे दी थी। हालांकि सूत्रों ने स्पष्ट किया कि अभिनेता पूरी तरह स्वस्थ हैं और अगले ही दिन उन्हें 'जलसा' से 'जनक' तक खुद कार चलाकर जाते हुए भी देखा गया।
इन अफवाहों के बीच अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर एक कविता शेयर कर अप्रत्यक्ष रूप से प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि जब वह शांत रहते हैं तो लोग बेवजह बातें बनाना शुरू कर देते हैं, जबकि वह घर पर आराम से बाजरे की रोटी और साग का आनंद ले रहे हैं। साथ ही उन्होंने अपने प्रशंसकों का आभार जताते हुए कहा कि शुभचिंतकों का प्यार उन्हें नई ऊर्जा देता है। वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ इन दिनों 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा वह जल्द ही फिल्म 'सेक्शन 84' में भी नजर आएंगे।
Breaking News
- नासा ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से ली गई आकाशगंगा के अद्भुत दृश्य को साझा किया है।
- एएनआरएफ ने चुने 10 बहुविषयक अनुसंधान उत्कृष्टता केंद्र, सामाजिक चुनौतियों के समाधान पर होगा फोकस
- अमिताभ बच्चन के अस्पताल में भर्ती होने की खबर निकली अफवाह
- भारतीय अंडर-18 महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से हराकर सीरीज का किया शानदार समापन
- ब्रिटेन और डेनमार्क की कंपनियों ने भारत में नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के निर्माण और विस्तार के लिए हाथ मिलाया है।
- भारत ने ब्रॉड गेज रेलवे नेटवर्क के 99.6 प्रतिशत विद्युतीकरण का लक्ष्य हासिल कर लिया है।
- रात्रि गश्त के दौरान दर्दनाक हादसा, प्रधान आरक्षक की मौत
- एआई बॉट्स आ रहे हैं और युवा लोग तालियां बजाने के बजाय उनका विरोध कर रहे हैं।
- रूस के हमलों में यूक्रेन में दो लोग मारे गए; कीव के ड्रोन हमलों में मध्य रूस पर हमला हुआ।
- नई दिल्ली-मुंबई खंड का उत्तरी रेलवे का हिस्सा पूरी तरह से कवच योजना के अंतर्गत आता है।
अमिताभ बच्चन के अस्पताल में भर्ती होने की खबर निकली अफवाह














