नई दिल्ली, 20 मई । पश्चिम एशिया संकट के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक में तेजी का रूख कायम है। सेंसेक्स में 239 अंक और निफ्टी में 120अंक की तेजी है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज बीएसई का सेंसेक्स 239.47 अंक यानी 0.32 फीसदी की उछाल के साथ 75,557.86 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसईं) का निफ्टी भी 23,778.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज के कारोबार में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और मेटल शेयरों में खरीदारी है।
आज रुपया शुरुआती कारोबार में अपने सर्वकालिक निचले स्तर से उबरा, 61 पैसे की बढ़त के साथ 96.25 प्रति डॉलर पर है।
उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले बुधवार को सेंसेक्स 117.54 अंक यानी 0.16 फीसदी बढ़कर 75,318.39 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 41 अंक यानी 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 23,659 के स्तर पर बंद हुआ था।
Breaking News
- भिलाई 3 में हत्या, एक दिन पहले मृतक पहुंचा था थाने लेकिन नहीं सुनी पुलिस ने
- अफ्रीका के कुछ हिस्सों में स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के कारण भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन IV स्थगित किया गया।
- ईरानी सांसद की धमकी, 'अगर हमला हुआ तो काट देंगे समुद्र के नीचे मौजूद इंटरनेट केबल'
- छत्तीसगढ़ में आधुनिक तकनीकों से बदल रही मछुआरों की तकदीर : मंत्री नेताम
- आर्थिक व मानसिक प्रताड़ना से परेशान पेटी ठेकेदार ने किया आत्महत्या का प्रयास
- संयुक्त अरब अमीरात की तेल कंपनी का कहना है कि 2027 की पहली छमाही तक होर्मुज नदी से पूर्ण प्रवाह नहीं होगा।
- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का कहना है कि ट्रेन में आग लगने की घटनाओं में असामाजिक तत्वों का हाथ है।
- विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 के लिए यात्रियों के चयन के लिए ड्रा आयोजित किया
- नेपाल में विपक्षी दलों का विरोध प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को सदन में बुलाने की मांग
- डीआरआई ने 120 करोड़ मूल्य की तीन लाख ई-सिगरेट/वेप्स जब्त कीं
हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 239.47 अंक उछला















