नई दिल्ली, 21 मई । केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार शुक्रवार को विशेष रूप से जीवन ऐप और केयरगिवर डैशबोर्ड का शुभारंभ करेंगे।मंत्रालय के अनुसार इस कार्यक्रम का विषय "सुचारू रूप से कार्य करने वाली देखभाल अर्थव्यवस्था का सृजन" पर आधारित होगा। इसका मुख्य आकर्षण वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए डिजिटल पहलों की शुरुआत है। इस दौरान वे देश के बुजुर्गों के लिए देखभाल व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और सुलभ बनाने के उद्देश्य से मंत्रालय की आगामी पहलों और रूपरेखा को साझा करेंगे।
इस मौके पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री बीएल वर्मा और रामदास अठावले, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सचिव सुधांश पंत और संयुक्त सचिव (वरिष्ठ नागरिक) सहित अन्य लोग मौजूद रहेंगे।मंत्रालय ने इस वर्चुअल आयोजन में गहन मंथन के लिए चार प्रमुख विषयगत क्षेत्रों की पहचान की है। इसके लिए विशेष वर्चुअल चर्चा कक्ष तैयार किए गए हैं, जहां मॉडरेटर, पैनलिस्ट और वक्ता कई बिंदुओं पर विचार-विमर्श करेंगे। इनमें प्रमुख नीतिगत मुद्दे और चुनौतियां, कार्यान्वयन में आ रही कमियां, नई और उभरती हुई पहलें तथा सर्वोत्तम प्रथाएं और समयबद्ध कार्ययोजना शामिल है।
मंत्रालय के अनुसार इस पहल का उद्देश्य भारत की बढ़ती बुजुर्ग आबादी की जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रौद्योगिकी और सामुदायिक भागीदारी का लाभ उठाते हुए देखभाल सेवाओं के लिए एक व्यापक ढांचा विकसित करना है।
Breaking News
- भिलाई 3 में हत्या, एक दिन पहले मृतक पहुंचा था थाने लेकिन नहीं सुनी पुलिस ने
- अफ्रीका के कुछ हिस्सों में स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के कारण भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन IV स्थगित किया गया।
- ईरानी सांसद की धमकी, 'अगर हमला हुआ तो काट देंगे समुद्र के नीचे मौजूद इंटरनेट केबल'
- छत्तीसगढ़ में आधुनिक तकनीकों से बदल रही मछुआरों की तकदीर : मंत्री नेताम
- आर्थिक व मानसिक प्रताड़ना से परेशान पेटी ठेकेदार ने किया आत्महत्या का प्रयास
- संयुक्त अरब अमीरात की तेल कंपनी का कहना है कि 2027 की पहली छमाही तक होर्मुज नदी से पूर्ण प्रवाह नहीं होगा।
- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का कहना है कि ट्रेन में आग लगने की घटनाओं में असामाजिक तत्वों का हाथ है।
- विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 के लिए यात्रियों के चयन के लिए ड्रा आयोजित किया
- नेपाल में विपक्षी दलों का विरोध प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को सदन में बुलाने की मांग
- डीआरआई ने 120 करोड़ मूल्य की तीन लाख ई-सिगरेट/वेप्स जब्त कीं
केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार शुक्रवार को जीवन ऐप, केयरगिवर डैशबोर्ड का शुभारंभ करेंगे















