Breaking News

कल नई दिल्ली में क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक होगी।


विदेश 25 May 2026
post

कल नई दिल्ली में क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक होगी।

क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक कल नई दिल्ली में होगी। इस बैठक में ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग, जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी और अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो भाग लेंगे। विदेश मंत्री एस जयशंकर बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
 
विदेश मंत्रालय ने कहा कि नेता प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में क्वाड सहयोग को आगे बढ़ाने पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे, चल रही पहलों पर हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे और आपसी चिंता के अन्य अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। 
 
भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान से मिलकर बना क्वाड (QUAD) हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता पर विशेष ध्यान देने वाला एक महत्वपूर्ण समूह बनकर उभरा है। भारत इस गठबंधन के वर्तमान अध्यक्ष के रूप में इस बैठक की मेजबानी कर रहा है। 2024 में अमेरिका के विलमिंगटन में आयोजित क्वाड शिखर सम्मेलन में, समूह के शीर्ष नेताओं ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा सहयोग को विस्तार देने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए थे।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.