Breaking News

क्लब फुट से पीड़ित मासूम को मिला उपचार

post

क्लब फुट से पीड़ित मासूम को मिला उपचार

ग्राम चंदागांव  : में आयोजित सुशासन तिहार शिविर के दौरान मास्टर आरुष नेताम के परिजनों—पिता फूलसिंह नेताम एवं माता सोमनाई नेताम—ने आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि आरुष जन्म से ही दोनों पैरों की जन्मजात विकृति ‘क्लब फुट’ से पीड़ित है। इस कारण उसे चलने-फिरने में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। आवेदन प्राप्त होते ही फरसगांव स्वास्थ्य विभाग ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल कार्रवाई प्रारंभ की। स्वास्थ्य विभाग के आरएमए प्रभास देबनाथ ने स्वयं बच्चे के घर पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसके बाद आवश्यक दस्तावेज तैयार कर चिरायु टीम से समन्वय स्थापित किया गया। स्वास्थ्य विभाग, चिरायु टीम एवं मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के सतत प्रयास और लगातार फॉलोअप के परिणामस्वरूप मास्टर आरुष नेताम को रायपुर स्थित श्री नारायणा हॉस्पिटल के आर्थोपेडिक वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां उसका विशेष उपचार प्रारंभ हो चुका है। मुख्यमंत्री की मंशानुसार सुशासन तिहार के माध्यम से शासन-प्रशासन अब दूरस्थ आदिवासी अंचलों तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रहा है। यह पहल न केवल समस्याओं के निराकरण का माध्यम बन रही है, बल्कि जरूरतमंद लोगों के जीवन में नई आशा और बेहतर भविष्य की राह भी खोल रही है।


You might also like!


Channel not found or invalid API Key.