Breaking News

उप मुख्यमंत्री के निर्देश पर दंतेवाड़ा व कोंडागांव के ईई काे जारी हुआ नोटिस

post

उप मुख्यमंत्री के निर्देश पर दंतेवाड़ा व कोंडागांव के ईई काे जारी हुआ नोटिस

जगदलपुर, 12 जून । छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव के बस्तर दौरे के दौरान ग्रामीणों ने नल-जल योजना से पानी नहीं मिलने की शिकायत की थी। जिसके बाद डिप्टी सीएत के निर्देश पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने दंतेवाड़ा और कोंडागांव के कार्यपालन अभियंताओं (ईई) को कारण बताओ नोटिस जारी कर 7 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में बस्तर प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कोंडागांव के बेड़मा और दंतेवाड़ा के टेकनार गांव में जल अर्पण कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। इस दौरान ग्रामीणों ने नवनिर्मित नल-जल योजनाओं से नियमित पानी नहीं मिलने की शिकायत की थी। ग्रामीणों ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी नाराजगी जताई थी। जिस पर उप मुख्यमंत्री ने मौके पर ही नाराजगी जताई और कार्रवाई के निर्देश दिए थे। अब विभाग ने दोनों जिलों के कार्यपालन अभियंताओं से जवाब तलब किया है।

प्रमुख अभियंता केके. मरकाम की तरफ से आज शुक्रवार काे जारी नोटिस में कहा गया है कि कोंडागांव के बेड़मा गांव में जल जीवन मिशन के तहत तैयार योजना का संचालन-संधारण संतोषजनक नहीं है, जिसके कारण ग्रामीणों को नियमित जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। विभाग ने इसे शासकीय कार्यों के प्रति घोर लापरवाही और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन में कमी माना है।

वहीं दंतेवाड़ा जिले के टेकनार गांव में भी जल अर्पण कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि गांव के एक मोहल्ले के कई घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। विभाग का कहना है कि गर्मी के मौसम में भी नवनिर्मित योजना से तकनीकी मापदंडों के अनुरूप जलापूर्ति नहीं होना कार्यों के सही क्रियान्वयन पर सवाल खड़ा करता है। नोटिस में दोनों अधिकारियों को सात दिनों के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने या समय पर स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.