बीजिंग, 13 जून । चीन ने अमेरिका पर आज आरोप लगाया कि वह हाल ही में राष्ट्रपति शी जिनपिंग एवं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच समझौता होने के बावजूद चीनी कंपनियों पर बिना किसी उचित कारण के दबाव बनाने में लगा है।
चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में कहा कि अमेरिकी अधिकारी बीजिंग में दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में हुए समझौतों को नज़रअंदाज़ कर रहे हैं और चीनी कंपनियों पर दबाव बनाना जारी रखे हुए हैं। मंत्रालय ने कहा, "अमेरिका, बीजिंग में हुई बैठक में दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच हुए समझौतों और चीन-अमेरिका व्यापार व आर्थिक संबंधों की समग्र स्थिति को नज़रअंदाज़ करते हुए चीनी कंपनियों पर अनुचित रूप से दबाव बनाना जारी रखे हुए है।"
सोमवार को पेंटागन ने उन संगठनों की सूची में 180 से ज़्यादा कंपनियों को शामिल करने की घोषणा की, जो अमेरिका के अनुसार चीनी सैन्य-औद्योगिक परिसर से जुड़ी हुई हैं।
बयान में यह भी कहा गया कि बीजिंग इस मामले पर कड़ा विरोध जताता है और वाशिंगटन से "इस गलत प्रक्रिया को रोकने" का आह्वान भी करता है। अन्यथा, चीन निश्चित रूप से निर्णायक और प्रभावी जवाबी कदम उठाएगा और इसके नतीजों की पूरी ज़िम्मेदारी अमेरिकी पक्ष की होगी।
गत 13-15 मई को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन की राजकीय यात्रा की थी, जहां उन्होंने चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के साथ बातचीत की थी। इस दौरान दोनों नेताओं की उपस्थिति में कई समझौते भी किये गये थे।
Breaking News
- चीन ने अमेरिका पर शी- ट्रंप के बीच हुए समझौतों को नज़रअंदाज़ करने का आरोप लगाया
- असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा
- नागपुर को ‘हरित शहर’ बनाने का संकल्प; 25 लाख वृक्षारोपण का लक्ष्य : नितिन गडकरी
- DRDO ने तीन सफल मिसाइल परीक्षण कर रचा नया कीर्तिमान
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एएफए में 217वीं संयुक्त दीक्षांत परेड का किया निरीक्षण, कहा- आधुनिक युद्ध की चुनौतियों के अनुरूप खुद को रखें तैयार
- जिले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट का प्रभावी संचालन
- ईरान का कहना है कि अमेरिका के साथ संभावित समझौते पर अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।
- अटल विहार योजना से 184 परिवारों को मिला आशियाना
- ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के सेमीफाइनल में हारीं सिंधु, यामागुची ने रोका खिताबी अभियान
- प्रधानमंत्री मोदी छह दिवसीय फ्रांस और स्लोवाकिया के दौरे पर रवाना हुए; वे फ्रांस के एवियन में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन में भी भाग लेंगे।
चीन ने अमेरिका पर शी- ट्रंप के बीच हुए समझौतों को नज़रअंदाज़ करने का आरोप लगाया














