नई दिल्ली, 26 जून । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के प्रभावी क्रियान्वयन में उनके योगदान की सराहना की। प्रधानमंत्री ने उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
प्रधानमंत्री मोदी ने आज एक्स पर अपने संदेश में कहा कि केंद्रीयमंत्री धर्मेंद्र प्रधान राष्ट्रीय शिक्षा नीति को प्रभावी ढंग से लागू करने की दिशा में सराहनीय प्रयास कर रहे हैं। नई शिक्षा नीति का उद्देश्य भारत को ज्ञान, शिक्षा और नवाचार का वैश्विक केंद्र बनाना है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के नेतृत्व में शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास देश की भावी पीढ़ियों को सशक्त बनाने और भारत को ज्ञान-आधारित अर्थव्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार, कौशल विकास, मातृभाषा में शिक्षा, अनुसंधान को बढ़ावा तथा विद्यार्थियों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप तैयार करने पर विशेष बल दिया जाता रहा है। साथ ही केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान का कार्यकाल राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के क्रियान्वयन के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।
Breaking News
- आंगनबाड़ी सहायिका हेतु 11 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
- फीफा विश्व कप: तुर्किये ने अतिरिक्त समय में गोल कर अमेरिका को 3-2 से हराया
- तारातला हादसे में अब थर्मल इमेजिंग कैमरा और इंफ्रारेड लाइफ डिटेक्टर मशीन का इस्तेमाल शुरू
- किसानों को खाद बीज समय पर उपलब्ध हो - सांसद
- अम्बिकापुर : सुलह की कोशिशों के बीच पत्नी को सरेआम दिया 'तीन तलाक', पति सोएब खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज
- Nothing Phone 4b के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले आए सामने
- ओटीटी पर आई 'राजा शिवाजी'
- 'कॉकटेल 2' की कमाई में गिरावट जारी
- नॉन-डॉमेस्टिक पैक्ड LPG की आपूर्ति पर सभी क्षेत्रीय प्रतिबंध हटे, पश्चिम एशिया संकट से पूर्व की आपूर्ति स्थिति बहाल
- नशामुक्त भारत: हर नागरिक की जिम्मेदारी
प्रधानमंत्री मोदी ने दी धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं













