Breaking News

कांगो में इबोला के 1,502 मामलों की पुष्टि हुई, 473 लोगों की मृत्‍यु


विदेश 04 July 2026
post

कांगो में इबोला के 1,502 मामलों की पुष्टि हुई, 473 लोगों की मृत्‍यु

लोकतांत्रिक गणराज्‍य कांगो में इबोला के 1,502 मामलों की पुष्टि हुई है। अब तक वहां इबोला से 473 लोगों की मृत्‍यु हो चुकी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी दी है कि इसका प्रकोप अभी भी गंभीर है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि 628 मरीज वर्तमान में आइसोलेशन में हैं या उनका इलाज चल रहा है, जबकि 229 लोग ठीक हो चुके हैं। पूर्वी प्रांतों- इटुरी और उत्तरी किवू में यह प्रकोप लगातार फैल रहा है। विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन का कहना है कि प्रभावित क्षेत्रों में असुरक्षा और सशस्त्र संघर्ष के कारण मामलों का पता लगाने और संपर्क ट्रेसिंग में बाधा आ रही है।

कांगो में इबोला का मौजूदा प्रकोप मई में शुरू हुआ था, हालांकि कुछ समय तक संक्रमण का पता नहीं चला था। इस बीच, इबोला के दो संभावित उपचारों का नैदानिक ​​परीक्षण शुरू हो गया है। उधर, पड़ोसी देश युगांडा में इबोला के 20 मामलों की पुष्टि हुई है।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.