काठमांडू, 08 जुलाई । नेपाल के ठोरी में भारतीय नंबर प्लेट वाले चारपहिया वाहनों का प्रवेश एक बार फिर सुचारु हो गया है। ठोरी लघु भंसार (सीमा शुल्क कार्यालय) के संचालन में आने के साथ ही भारतीय वाहनों को अब निःशुल्क प्रवेश भंसार पास मिलने लगा है। गत शुक्रवार को सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल ने ठोरी में भारतीय नंबर प्लेट वाले चारपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी थी। इसके बाद स्थानीय व्यवसायियों और आम नागरिकों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था।
प्रतिनिधि सभा की मंगलवार को बैठक में पर्सा निर्वाचन क्षेत्र-4 के सांसद टेकबहादुर शाक्य ने ठोरी तथा भिस्वा–जानकीटोल से भारतीय नंबर प्लेट वाले चारपहिया वाहनों के प्रवेश पर लगी रोक का मुद्दा उठाते हुए सरकार का गंभीर ध्यान आकर्षित कराया। वहीं, ठोरी के पर्यटन व्यवसायियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन भी सौंपा।
इसके बाद बाद भारतीय नंबर प्लेट वाले चारपहिया वाहनों के प्रवेश को आसान बनाने पर सकारात्मक सहमति बनी। कस्टम कार्यालय के प्रतिनिधियों के अनुसार, भारतीय वाहन ठोरी लघु भंसार से निःशुल्क सुविधा पास प्राप्त करने के बाद ठोरी बाजार और आसपास के पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर सकेंगे। इसी क्रम में बुधवार सुबह को बीआर-22-पीए-0392 नंबर के एक भारतीय चारपहिया वाहन ने पहली बार ठोरी लघु भंसार से निःशुल्क सुविधा पास लेकर ठोरी बाजार में प्रवेश किया। इसके साथ ही भारतीय नंबर प्लेट वाले चारपहिया वाहनों के प्रवेश की व्यवस्था औपचारिक रूप से फिर से शुरू हो गई है।
Breaking News
- वैज्ञानिकों की बड़ी खोज: मिल्की वे के विशाल ब्लैक होल को लेकर मिला अहम सुराग
- लगभग दस लाख प्रवासी भारतीयों से लेकर 13 लाख छात्रों तक: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच जन-संबंध
- नशा मुक्त भारत अभियान देशभर में 23 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचा
- रूस ने यूक्रेनी ड्रोन का मुकाबला करने के लिए मस्क के स्टारलिंक सिस्टम को जाम करने की कोशिश की।
- खामेनेई की अंतिम यात्रा इराक में प्रवेश करते ही हजारों लोग जुलूस में शामिल हो गए।
- अमित शाह ने चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत कर भारी बारिश से पैदा हुए हालात की जानकारी ली
- तमिलनाडु के 22 जिलों में शुरू हुई 'नलम एआई' व्हाट्सऐप चैटबॉट सेवा, घर बैठे होगी बाह्य रोगी प्री-बुकिंग
- एग्रीस्टेक पंजीयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय-सीमा में शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करें: कलेक्टर
- गनियारी पहुंचे स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई के दशगात्र एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा
- अधूरे प्रधानमंत्री आवास के 51 हितग्राहियों को जारी हुआ नोटिस
नेपाल के ठोरी में भारतीय नंबर प्लेट वाले चारपहिया वाहनों का प्रवेश फिर शुरू, मुफ्त एंट्री पास की सुविधा बहाल















