Breaking News

बिहान की मदद से गांव की बेटी बनी महिला सशक्तिकरण की मिसाल

post

बिहान की मदद से गांव की बेटी बनी महिला सशक्तिकरण की मिसाल

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई । जिले के ग्राम टेकापारकला की सुनीता वर्मा ने छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन 'बिहान' से जुड़कर महिला सशक्तिकरण की मिसाल कायम की है। कभी खेती और मजदूरी से परिवार का गुजारा करने वाली सुनीता आज सफल महिला उद्यमी बनकर सालाना करीब चार लाख रुपये की आय अर्जित कर रही हैं।

वर्ष 2017 में पद्म मां गायत्री स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने 5 हजार रुपये के पहले ऋण से सिलाई मशीन खरीदी और बैग बनाने का काम शुरू किया। बाद में 5 लाख रुपये के ऋण से कृषि भूमि और ट्रैक्टर तथा 3 लाख रुपये से ट्रॉली खरीदकर खेती का विस्तार किया।

आज सुनीता हल्दी, धनिया और मिर्च जैसी मसाला फसलों की खेती कर मसाला पाउडर, अचार, बड़ी और पापड़ तैयार करती हैं। उनके उत्पाद सी-मार्ट, सरस मेला और अन्य बाजारों में बिकते हैं। इसके अलावा वे सात एकड़ भूमि पर खेती, ई-रिक्शा संचालन, सब्जी नर्सरी और कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) का संचालन भी कर रही हैं।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.