दुर्ग । छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति और पंडवानी कला को वैश्विक पहचान दिलाने वाली पद्म विभूषण से सम्मानित स्वर्गीय डॉ. तीजनबाई के दशगात्र कार्यक्रम का आयोजन उनके पैतृक ग्राम गनियारी में श्रद्धा और सम्मान के साथ किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य (ओबीसी मोर्चा) कन्हैया सोनी कार्यक्रम में शामिल हुए और स्वर्गीय डॉ. तीजनबाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं भी व्यक्त कीं।
कन्हैया सोनी ने कहा कि डॉ. तीजनबाई केवल छत्तीसगढ़ की नहीं, बल्कि पूरे देश की सांस्कृतिक पहचान थीं। उन्होंने अपनी अनूठी पंडवानी शैली और सशक्त प्रस्तुति के माध्यम से महाभारत की कथाओं को देश-विदेश के मंचों तक पहुंचाया। अपनी कला साधना, संघर्ष और समर्पण से उन्होंने छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को विश्व पटल पर प्रतिष्ठित किया। उनके निधन से लोककला जगत ने एक ऐसा अनमोल रत्न खो दिया है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।
Breaking News
- पहली हाइड्रोजन ट्रेन लॉन्च के लिए तैयार, पीएम मोदी ने साझा की तस्वीर
- वैज्ञानिक ग्लेशियर पिघलने के जोखिम का अध्ययन करने के लिए ग्रीनलैंड के लिए रवाना हुए।
- 'टॉक्सिक' बनी टेंशन, ईथा की रिलीज डेट टालने की तैयारी
- एक दिन में कितने आंवला खाएं?
- स्व. तीजनबाई के दशगात्र में शामिल हुए भाजपा नेता कन्हैया सोनी
- दुर्ग: सीएम हेल्पलाइन की मदद से दूर हुआ अंधेरा
- खनिज विभाग का सख्त एक्शन, अवैध रेत और गिट्टी परिवहन में छह ट्रैक्टर जब्त
- छग विधानसभा : रायपुर के नकटी गांव में हुई बुलडोजर कार्रवाई को लेकर हंगामा,कांग्रेसी विधायक हुए निलंबित
- स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से हराकर फीफा विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई।
- विश्व कप बचाने का दबाव अर्जेंटीना पर : इंग्लैंड डिफेंडर मार्क गुएही
स्व. तीजनबाई के दशगात्र में शामिल हुए भाजपा नेता कन्हैया सोनी















