राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में छत्तीसगढ़ लोक आयोग के प्रमुख लोकायुक्त इंदर सिंह उबोवेजा ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रमुख लोकायुक्त ने राज्यपाल को आयोग की विभिन्न गतिविधियों, कार्यप्रणाली और जनहित में किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने आयोग द्वारा भ्रष्टाचार निरोधक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे कार्यों से भी राज्यपाल को अवगत कराया। बैठक के दौरान प्रमुख लोकायुक्त इंदर सिंह उबोवेजा ने आयोग का वर्ष 2025-26 का वार्षिक प्रतिवेदन राज्यपाल रमेन डेका को सौंपा। इस प्रतिवेदन में आयोग की वर्षभर की प्रमुख उपलब्धियों, प्राप्त शिकायतों, उनके निराकरण, जांच प्रक्रियाओं तथा प्रशासनिक सुधारों से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं का उल्लेख किया गया है। राज्यपाल ने आयोग की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त करते हुए उसके कार्यों में रुचि दिखाई और सुशासन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। प्रमुख लोकायुक्त ने बताया कि आयोग आम नागरिकों की शिकायतों के निष्पक्ष और पारदर्शी निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध है तथा भ्रष्टाचार के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने आयोग की भावी योजनाओं और कार्ययोजनाओं की भी जानकारी दी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ लोक आयोग के सचिव दीपक अग्रवाल, उप सचिव चित्रलेखा सोनवानी, कानूनी सलाहकार अजीत कुमार राजभानु सहित आयोग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें आयोग की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
Breaking News
- इंद्रजीत सिंह का जन्मदिन सेवा और जनसरोकार के नाम, नेत्रहीन बच्चों संग मनाया जश्न
- जिले में अब तक 357.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
- वीबी-जी रामजी योजना के तहत 1 जुलाई 2026 से अब तक जिले में 12,089 मानव दिवस सृजित
- दो वक्त की रोटी को तरस रहे, चाल में रहने को मजबूर आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स वाइफ ईवा ग्रोवर ने सुनाई बदहाली की दास्तान
- जीशान अय्यूब को 'चौहान' के मेकर्स ने दिया धोखा? अजय देवगन की फिल्म पर लगाया आरोप- 'आवाज का गलत इस्तेमाल किया
- साय ने यूनिसेफ प्रतिनिधि का स्वागत किया
- रुबियो का कहना है कि अमेरिका अभी भी ईरान संकट पर बातचीत करने को तैयार है
- स्पेन और फ्रांस में आग, बाल्कन में ओलावृष्टि; यूरोप का अनिश्चित मौसम जारी है।
- विश्व बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री का कहना है कि मध्य पूर्व में बढ़ते युद्ध के कारण 2026 में वैश्विक विकास दर घटकर 1.3% हो सकती है।
- क्रिकेटर विराट काेहली ने पत्नी अनुष्का संग गुरु पूर्णिमा से पहले प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए
भ्रष्टाचार निरोधक प्रयासों की दी विस्तृत जानकारी















