Breaking News

छत्तीसगढ़ में भारी से अति भारी बारिश का ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी

post

छत्तीसगढ़ में भारी से अति भारी बारिश का ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी

रायपुर, 22 जुलाई मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर सहित कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश का ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश के साथ-साथ तेज आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने का खतरा बना रहेगा।

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, कोरबा, धमतरी, गरियाबंद, मुंगेली, बलौदाबाजार, बस्तर और बेमेतरा जिले में बारिश का ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया गया है । राजधानी रायपुर में आज बुधवार सुबह से हल्की बारिश हो रही है। मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने और झारखंड व पश्चिम बंगाल के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण राज्य में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक पूरे प्रदेश में मानसून के सक्रिय रहने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान बिलासपुर संभाग के अधिकांश स्थानों में वर्षा हुई। कुछ स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान अंबिकापुर में सर्वाधिक तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भू-अभिलेख शाखा से मिली जानकारी के मुताबिक बिलासपुर में पिछले 24 घंटों में 53.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि इस मानसून सीजन में शहर में अब तक 128.4 प्रतिशत वर्षा हो चुकी है।

धमतरी जिले में भी लगातार बारिश हो रही है। यहां भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बांधों के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है। कई जगहों पर जलभराव की समस्या सामने आ रही है।बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने तैयार के लिए प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार काे रायगढ़ में 13 सेंटीमीटर, पेंड्रा में 12, पुसौर, तमनार में 10-10, बरपाली में 9, सारंगढ़, रामचंद्रपुर, मालखरौदा, कुटरू, अकलतरा, बम्हनीडीह, धाभरा, बलौदा, दौरा कोचली में 7-7 सेंटीमीटर, सरसींवा, दर्री, खरसिया, मस्तूरी, वाड्रफनगर, लटोरी, नवागढ़, छिंदगढ़, कापू, अमलीपदर में 6-6, कुकरेल वर्षा हुई है । कोंटा, जांजगीर, रामानुजनगर, जैजैपुर, नारायणपुर, शिवरीनारायण, रामानुजगंज, बारसूर, बरमकेला, पामगढ़, चंद्रपुर, देवभोग, जनकपुर भरतपुर, मरवाही, गीदम में 5-5 सेंटीमीटर तथा सारागांव, रघुनाथ नगर, पचपेड़ी, गादीरास, गिधौरी तुंदरा, भटगांव, पसान, जगरगुंडा में 3-3 सेंटीमीटर वर्षा हुई है।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.