Breaking News

छत्तीसगढ़ में अत्यंत भारी बारिश और आंधी-तूफान का रेड अलर्ट

post

छत्तीसगढ़ में अत्यंत भारी बारिश और आंधी-तूफान का रेड अलर्ट

छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी में बने गहरे अवदाब के असर से भारी से अत्यंत भारी बारिश और आंधी-तूफान का रेड अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग और मौसम केंद्र रायपुर के अनुसार, यह मौसमी सिस्टम उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है, जिसके कारण राज्य में अगले 4 दिनों तक मानसून अत्यधिक सक्रिय रहेगा।

इसे 'गहरे अवदाब' के रूप में चिन्हित कर अगले 24 से 48 घंटों के लिए अत्यधिक सावधानी बरतने की चेतावनी आज सुबह मौसम विभाग जारी किया है ।यह अलर्ट मुख्य रूप से आज (27 जुलाई) और कल (28 जुलाई) को राज्य के अधिकांश हिस्सों में मानसून के सबसे उग्र रूप को ध्यान में रखकर एक्टिव किया गया है। ऐसा उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट पर बने कम दबाव के क्षेत्र के मजबूत अवदाब में बदलने व समुद्र तल पर बनी मॉनसून द्रोणिका के पश्चिमी राजस्थान, उरई, सीधी, रांची से होते हुए उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक फैलने की प्रणालियों के कारण किया गया है।

मौसम वैज्ञानिक बीआर चिंधालोरे ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब लगातार नमी को छत्तीसगढ़ की ओर खींच रहा है। इससे छत्तीसगढ़ के ऊपर पर्याप्त मात्रा में जल वाष्प पहुंच रही है। वहीं मानसूनी द्रोणिका और ऊपरी हवा में बने शियर ज़ोन के कारण बादल तेजी से बन रहे हैं। यही वजह है कि अगले कुछ दिनों तक बारिश की गतिविधियां तेज बनी रहेंगी।

मौसम विभाग ने बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश की चेतावनी है। राज्य के कई हिस्सों में 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने की पूरी संभावना है। बालोद बाजार, धमतरी, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, महासमुंद और रायगढ़ जैसे जिलों में मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। बीते 24 घंटों में महासमुंद के बसना में सबसे अधिक 15 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है।

राजधानी रायपुर शहर के लिए जारी स्थानीय पूर्वानुमान के मुताबिक, आकाश सामान्यतः मेघमय रहने तथा गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने नागरिकों से खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.