Breaking News

एयर इंडिया ने अमृतसर से 27 वैश्विक गंतव्यों के लिए ईज़ी कनेक्ट सेवा शुरू की।


विदेश 28 July 2026
post

एयर इंडिया ने अमृतसर से 27 वैश्विक गंतव्यों के लिए ईज़ी कनेक्ट सेवा शुरू की।

आज अमृतसर के श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर इंडिया के 'ईज़ी कनेक्ट' हब-एंड-स्पोक मॉडल के शुभारंभ के साथ, पंजाब उत्तरी अमेरिका, यूके, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया के 27 वैश्विक गंतव्यों से जुड़ गया है।
 
नागरिक उड्डयन सचिव समीर कुमार सिन्हा ने हब का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह विमानन क्षेत्र के लिए सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, क्योंकि इससे अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को अपने राज्य से अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों तक यात्रा करने में आसानी होगी। 
 
इस पहल के साथ ही अमृतसर से प्रतिदिन दो 'ईज़ी कनेक्ट' उड़ानें शुरू हो गई हैं।
 
एयर इंडिया की ऐसी उड़ानों में यात्रा करने वाले यात्रियों को सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रस्थान-पूर्व और पारगमन संबंधी कुछ प्रक्रियाओं को पूरा करना आवश्यक है, जिसमें भारतीय नागरिकों के लिए अनिवार्य रूप से डिजियात्रा में पंजीकरण कराना शामिल है। ईज़ी कनेक्ट उड़ानों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यात्रा करने वाले भारतीय पासपोर्ट धारकों को डिजियात्रा में पंजीकरण कराना अनिवार्य है।
 
एयर इंडिया की ईज़ी कनेक्ट उड़ानों के लिए बुकिंग एयर इंडिया की वेबसाइट, मोबाइल ऐप, संपर्क केंद्र और ट्रैवल एजेंटों सहित सभी चैनलों के माध्यम से उपलब्ध है। 

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.