कोरबा, 28 जुलाई । जिले में पैरोल पर रिहा होने के बाद फरार हुए हत्या के एक सजायाफ्ता कैदी को बालको पुलिस ने करीब छह वर्ष बाद गिरफ्तार कर लिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि फरारी के दौरान वह एक औद्योगिक संयंत्र के भीतर संचालित ठेका कंपनी में काम कर रहा था। इस मामले के सामने आने के बाद औद्योगिक इकाइयों में कर्मचारियों के चरित्र सत्यापन और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
पुलिस के अनुसार, मामला बालको थाना क्षेत्र के परसाभाठा का है। वर्ष 2007 में दरोगा कुर्मे अपने घर में मृत पाए गए थे। मामले की जांच में उनके पुत्र देवानंद कुर्मे और सूरज कुर्मे की संलिप्तता सामने आई थी। पुलिस ने दोनों को हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत गिरफ्तार किया था। आज न्यायालय ने सुनवाई के बाद दोनों आरोपियों को आजीवन कारावास तथा 12-12 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया था। सजा के बाद दोनों को केंद्रीय जेल बिलासपुर भेजा गया। वर्ष 2020 में दोनों को पैरोल पर रिहा किया गया था। उन्हें 7 अप्रैल को जेल से छोड़ा गया था और 1 मई तक पुनः जेल में आत्मसमर्पण करना था, लेकिन दोनों निर्धारित तिथि पर वापस नहीं लौटे और फरार हो गए।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी तथा बालको थाना प्रभारी युवराज तिवारी के नेतृत्व में फरार कैदियों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने देवानंद कुर्मे को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में देवानंद ने बताया कि पैरोल पर रिहा होने के बाद वह पहले अपने पैतृक गांव बलीदा चला गया था। बाद में वह कोरबा लौट आया और एक औद्योगिक संयंत्र में संचालित ठेका कंपनी में काम करने लगा। उसने नौकरी के लिए आवश्यक दस्तावेज भी जमा किए थे।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित को आज मंगलवार काे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। वहीं, दूसरे फरार दोषी सूरज कुर्मे की तलाश जारी है।
पुलिस का कहना है कि उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
इस घटना ने औद्योगिक प्रतिष्ठानों में कर्मचारियों के पुलिस सत्यापन और सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। अब यह जांच का विषय है कि एक फरार सजायाफ्ता कैदी बिना आपराधिक पृष्ठभूमि की प्रभावी जांच के औद्योगिक संयंत्र की ठेका कंपनी में नौकरी कैसे करने लगा।
Breaking News
- दिल्ली में 'सराय काले खां लूप' पर जाम से मुक्ति दिलाने को एनएचएआई ने शुरू किया काम
- संत रविदास की 650वीं जयंती पर सात माह का समरसता संकल्प अभियान चलाएगी भाजपा
- एग्रीस्टैक पंजीयन को लेकर एक्शन में कलेक्टर महोबे, सहकारी समितियों का किया औचक निरीक्षण
- एक साल बाद भी झिटकीपारा में प्राथमिक शाला भवन नहीं बना, अस्थायी झोपड़ी में स्कूल
- तकनीकी वस्त्रों से संबंधित कुल 59 पाठ्यक्रम प्रारंभ किए गए: केंद्र
- उर्वरक की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने और पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने 2025 में 4.84 लाख से अधिक छापे मारे।
- बस्तर रेजिमेंट की मांग पर रक्षा मंत्रालय ने शुरू की प्रक्रिया, रक्षा मंत्री ने दिया जवाब
- स्विगी इंस्टामार्ट के सीईओ अमितेश कुमार झा का इस्तीफा, नंदिता सिन्हा लेंगी उनकी जगह
- बाजार नकारात्मक रुझान के साथ सपाट बंद हुए; आईटी शेयरों ने बढ़त का नेतृत्व किया।
- सरकार व सामाजिक संगठन मिलकर 2030 तक हासिल करेंगे बाल विवाह मुक्त भारत का लक्ष्य : सावित्री ठाकुर
पैरोल पर छूटा हत्या का दोषी छह साल बाद गिरफ्तार, औद्योगिक संयंत्र की ठेका कंपनी में कर रहा था नौकरी















