गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए हरिलीला चेरिटेबल ट्रस्ट, बनारी एवं श्री श्याम वेयरहाउसिंग एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड, बनारी के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनारी परिसर में वृहद पाैधरोपण अभियान आयोजित किया गया। दोपहर 12 बजे प्रारंभ हुए इस अभियान में कलेक्टर जन्मेजय महोबे, ट्रस्ट के अध्यक्ष लीलाधर सुल्तानिया के साथ जनभागीदारी का उत्साह देखते ही बना। स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों की सहभागिता से परिसर में 500 पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में विद्यालय के गुरुजनों का उपहार भेंट कर सम्मान भी किया गया।
कार्यक्रम में कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कहा कि, "गुरु पूर्णिमा के पवित्र दिन इस प्रकार का पौधरोपण अभियान आयोजित होना अत्यंत प्रेरणादायी है। यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण दिया जा सकता है।" उन्होंने हरिलीला चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सामाजिक सरोकारों से जुड़े निरंतर किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए इसे अनुकरणीय पहल बताया।
हरिलीला चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष लीलाधर सुल्तानिया ने कहा कि, पौधा लगाना जितना महत्वपूर्ण है, उससे कहीं अधिक उसका संरक्षण करना आवश्यक है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे अपने लगाए गए पौधों की कम से कम एक वर्ष तक नियमित देखरेख करें। उन्होंने कहा कि यही पौधे भविष्य में विशाल वृक्ष बनकर आने वाली पीढ़ियों को जीवन देंगे। साथ ही उन्होंने गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लेने का आह्वान किया।
ट्रस्ट के सचिव अमर सुल्तानिया ने गुरुजनों को जीवन निर्माण का आधार बताते हुए कहा कि, गुरु पूर्णिमा केवल गुरुजनों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति रूपी महागुरु के प्रति अपने दायित्व निभाने का भी श्रेष्ठ अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों को गुरुजनों के बताए मार्ग पर चलने, अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई।
Breaking News
- भोपाल में किसान आंदोलन उग्र, चार सुरक्षा घेरे तोड़ सीएम आवास की ओर बढ़े किसान, पुलिस से धक्का-मुक्की
- सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, जांजगीर-चांपा के दंपती को घर बैठे मिला डिजिटल विवाह प्रमाण पत्र
- कोरबा में नाबालिग वाहन चालकों पर यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 बच्चों पर चालान
- प्रधानमंत्री ने रजत पदक जीतने पर हरजिंदर कौर और गुलवीर को दी बधाई
- दबाव नहीं, जीत की ताकत बना आत्मविश्वास; भारतीय खिलाड़ियों ने साझा किया सफलता का मंत्र
- आईपीएल ने भारत में खेलों को देखने का नजरिया बदला : नेस वाडिया
- आत्मा से प्रेम ही ईश्वर प्राप्ति का श्रेष्ठ मार्ग, ब्रह्माकुमारी ज्योति ने विद्यार्थियों को सिखाए नैतिक मूल्य और ध्यान के सूत्र
- कोरबा में 'सजग कोरबा–सतर्क कोरबा' अभियान, स्कूलों में छात्रों को पढ़ाया गया सड़क सुरक्षा का पाठ
- गुरु पूर्णिमा पर अघोर गुरु पीठ बनोरा पहुंचे मुख्यमंत्री साय, अघोरेश्वर भगवान राम के किए दर्शन
- नगर पालिका बीजापुर में मनोनीत एल्डरमैनों ने किया शपथ ग्रहण
प्रकृति संरक्षण ही भविष्य की सबसे बड़ी जिम्मेदारी: कलेक्टर महोबे















