जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे "सजग कोरबा – सतर्क कोरबा" अभियान के तहत यातायात पुलिस ने बुधवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया।
इस दौरान बिना वैध अनुमति के दोपहिया वाहन चलाते मिले 11 नाबालिगों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। सभी मामलों में चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 22 हजार रुपये का समन शुल्क अधिरोपित किया गया। साथ ही संबंधित अभिभावकों को भविष्य में नाबालिगों को वाहन नहीं देने की सख्त हिदायत दी गई।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में जिलेभर में संचालित इस अभियान का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और अनुशासित बनाना है। इसी क्रम में यातायात थाना कोरबा की टीम लगातार वाहन चेकिंग के साथ-साथ लोगों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी कर रही है।
विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने शहर के प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में वाहनों की जांच की। जांच के दौरान 11 नाबालिग मोटरसाइकिल और स्कूटी चलाते हुए पाए गए। पुलिस ने सभी के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए चालान जारी किए और कुल 22 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
यातायात पुलिस ने कार्रवाई के बाद नाबालिगों के अभिभावकों को बुलाकर स्पष्ट किया कि कम उम्र के बच्चों को वाहन चलाने देना कानूनन अपराध है। साथ ही यह भी बताया गया कि नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने से सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कई गुना बढ़ जाती है, जिससे उनकी और अन्य लोगों की जान जोखिम में पड़ सकती है।
कोरबा पुलिस ने कहा कि नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना केवल नियमों का उल्लंघन नहीं बल्कि सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा भी है। इसी कारण जागरूकता अभियान के साथ-साथ ऐसे मामलों में वैधानिक कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट और अन्य सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करें तथा अपने नाबालिग बच्चों को किसी भी प्रकार का मोटर वाहन चलाने की अनुमति न दें। पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा के प्रति प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी और जागरूकता ही दुर्घटनाओं में कमी लाने का सबसे प्रभावी माध्यम है।
Breaking News
- भोपाल में किसान आंदोलन उग्र, चार सुरक्षा घेरे तोड़ सीएम आवास की ओर बढ़े किसान, पुलिस से धक्का-मुक्की
- सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, जांजगीर-चांपा के दंपती को घर बैठे मिला डिजिटल विवाह प्रमाण पत्र
- कोरबा में नाबालिग वाहन चालकों पर यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 बच्चों पर चालान
- प्रधानमंत्री ने रजत पदक जीतने पर हरजिंदर कौर और गुलवीर को दी बधाई
- दबाव नहीं, जीत की ताकत बना आत्मविश्वास; भारतीय खिलाड़ियों ने साझा किया सफलता का मंत्र
- आईपीएल ने भारत में खेलों को देखने का नजरिया बदला : नेस वाडिया
- आत्मा से प्रेम ही ईश्वर प्राप्ति का श्रेष्ठ मार्ग, ब्रह्माकुमारी ज्योति ने विद्यार्थियों को सिखाए नैतिक मूल्य और ध्यान के सूत्र
- कोरबा में 'सजग कोरबा–सतर्क कोरबा' अभियान, स्कूलों में छात्रों को पढ़ाया गया सड़क सुरक्षा का पाठ
- गुरु पूर्णिमा पर अघोर गुरु पीठ बनोरा पहुंचे मुख्यमंत्री साय, अघोरेश्वर भगवान राम के किए दर्शन
- नगर पालिका बीजापुर में मनोनीत एल्डरमैनों ने किया शपथ ग्रहण
कोरबा में नाबालिग वाहन चालकों पर यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 बच्चों पर चालान















