छत्तीसगढ़ शासन की डिजिटल सुशासन पहल सेवा सेतु पोर्टल नागरिकों के लिए सरकारी सेवाओं को अधिक सरल, पारदर्शी और सुलभ बना रही है। इसी कड़ी में जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड के ग्राम झिलमिली निवासी दंपती ने सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन विवाह पंजीयन कर घर बैठे डिजिटल विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त किया। इस सुविधा से न केवल उनका समय बचा, बल्कि सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने की आवश्यकता भी नहीं पड़ी।
जानकारी के अनुसार, ग्राम झिलमिली निवासी रजनी डहरिया और रितिकरोशन डहरिया ने विवाह के बाद विभिन्न शासकीय कार्यों के लिए विवाह प्रमाण पत्र की आवश्यकता होने पर सेवा सेतु पोर्टल का उपयोग किया। ग्राम पंचायत में आयोजित एक जागरूकता शिविर के दौरान उन्हें इस ऑनलाइन सुविधा की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने पोर्टल के माध्यम से विवाह पंजीयन के लिए आवेदन किया।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह सरल और पारदर्शी रही। निर्धारित दस्तावेजों एवं प्रक्रिया के पूर्ण होने के बाद उनका विवाह पंजीयन स्वीकृत कर दिया गया। इसके बाद उन्हें मोबाइल पर ही डिजिटल विवाह प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया, वहीं प्रमाण पत्र की एक प्रति भी उन्हें प्रदान की गई।
अपने अनुभव साझा करते हुए रजनी डहरिया ने बताया कि सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से विवाह पंजीयन की पूरी प्रक्रिया बेहद आसान रही। ऑनलाइन सुविधा के कारण बिना किसी परेशानी के समय पर विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया। उन्होंने कहा कि यह पोर्टल विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए काफी उपयोगी है और सभी पात्र नागरिकों को इस सुविधा का लाभ अवश्य उठाना चाहिए।
छत्तीसगढ़ शासन का सेवा सेतु पोर्टल डिजिटल सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। इसके माध्यम से नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाएं त्वरित, पारदर्शी और सुविधाजनक तरीके से उपलब्ध कराई जा रही हैं। शासन का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोग डिजिटल सेवाओं का लाभ उठाकर समय और संसाधनों की बचत कर सकें तथा सरकारी सेवाओं तक उनकी पहुंच आसान हो सके।
Breaking News
- भोपाल में किसान आंदोलन उग्र, चार सुरक्षा घेरे तोड़ सीएम आवास की ओर बढ़े किसान, पुलिस से धक्का-मुक्की
- सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, जांजगीर-चांपा के दंपती को घर बैठे मिला डिजिटल विवाह प्रमाण पत्र
- कोरबा में नाबालिग वाहन चालकों पर यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 बच्चों पर चालान
- प्रधानमंत्री ने रजत पदक जीतने पर हरजिंदर कौर और गुलवीर को दी बधाई
- दबाव नहीं, जीत की ताकत बना आत्मविश्वास; भारतीय खिलाड़ियों ने साझा किया सफलता का मंत्र
- आईपीएल ने भारत में खेलों को देखने का नजरिया बदला : नेस वाडिया
- आत्मा से प्रेम ही ईश्वर प्राप्ति का श्रेष्ठ मार्ग, ब्रह्माकुमारी ज्योति ने विद्यार्थियों को सिखाए नैतिक मूल्य और ध्यान के सूत्र
- कोरबा में 'सजग कोरबा–सतर्क कोरबा' अभियान, स्कूलों में छात्रों को पढ़ाया गया सड़क सुरक्षा का पाठ
- गुरु पूर्णिमा पर अघोर गुरु पीठ बनोरा पहुंचे मुख्यमंत्री साय, अघोरेश्वर भगवान राम के किए दर्शन
- नगर पालिका बीजापुर में मनोनीत एल्डरमैनों ने किया शपथ ग्रहण
सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, जांजगीर-चांपा के दंपती को घर बैठे मिला डिजिटल विवाह प्रमाण पत्र















