Breaking News

सुनसरी हिंसाः नेपाल सरकार और मृतकों के परिजनों के बीच सात बिंदुओं पर समझौता


विदेश 31 July 2026
post

सुनसरी हिंसाः नेपाल सरकार और मृतकों के परिजनों के बीच सात बिंदुओं पर समझौता

नेपाल के सुनसरी के कप्तानगंज में पुलिस गोलीबारी में दो युवकों की मौत के मामले में सरकार और मृतकों के परिजनों के बीच गुरुवार देररात सात सूत्री समझौता हुआ है। इस अवसर पर गृहमंत्री सुदन गुरुङ तथा मृतक ओमप्रकाश मेहता और जयप्रकाश मेहता के परिजन मौजूद रहे।

देवानगंज गांउपालिका के अध्यक्ष बेचन प्रसाद मेहता के अनुसार, समझौते पर गृहमंत्री सुदन गुरुङ, ओमप्रकाश मेहता के पिता कृष्णदेव मेहता और जयप्रकाश मेहता के पिता नरेश मेहता ने हस्ताक्षर किए। गौरतलब है कि कप्तानगंज में पुलिस फायरिंग के दौरान ओमप्रकाश मेहता और जयप्रकाश मेहता की मौत हो गई थी।

समझौते के अनुसार नेपाल सरकार दोनों मृतकों को शहीद घोषित करने की प्रक्रिया तत्काल शुरू करेगी। प्रत्येक पीड़ित परिवार को 10 लाख नेपाली रुपये की राहत सहायता प्रदान करेगी। सरकार ने घटना की निष्पक्ष कराने का आश्वासन दिया है। समझौते में यह भी तय हुआ है कि देवानगंज गांउपालिका स्थित मदरसे की कानूनी स्थिति की तत्काल जांच शुरू की जाएगी। वहां रह रहे दोषियों को कानून के दायरे में लाने की प्रतिबद्धता जताई गई है। साथ ही, दोनों शोकाकुल परिवारों के एक-एक योग्य सदस्य को सरकारी रोजगार का अवसर उपलब्ध कराया जाएगा।

समझौते के एक अन्य बिंदु के तहत स्थानीय सरकार के समन्वय से इस क्षेत्र में उपयुक्त स्थान पर मृतकों की स्मृति में स्मारक पार्क का निर्माण किया जाएगा।

सरकार और परिजनों के बीच समझौता होने के बाद दोनों मृतकों का अंतिम संस्कार आज दोपहर 2 बजे किए जाने का कार्यक्रम तय किया गया है।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.