काठमांडू, 04 अगस्त भारत और चीन के बीच लिपुलेख दर्रे के रास्ते पारंपरिक सीमा व्यापार औपचारिक रूप से फिर से शुरू होने को लेकर नेपाल सरकार ने अपनी चिंता जताई है।
नेपाल लगातार लिपुलेख क्षेत्र पर अपने संप्रभु भूभाग होने का दावा करता रहा है। नेपाल सरकार ने भारत और चीन द्वारा नेपाल की सहमति या भागीदारी के बिना ही लिपुलेख के माध्यम से व्यापार फिर से शुरू करने के फैसले पर अपनी आपत्ति व्यक्त की है।
नेपाली विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि नेपाल की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से जुड़े मामलों में नेपाल को शामिल किए बिना लिया गया कोई भी निर्णय या गतिविधि स्वीकार्य नहीं होगी।
नेपाल दोहराता रहा है कि लिपुलेख, लिम्पियाधुरा और कालापानी क्षेत्र नेपाल के अभिन्न अंग हैं। दूसरी ओर, भारत का रुख है कि लिपुलेख उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के अंतर्गत उसका अपना क्षेत्र है, और चीन ने भी भारत के साथ इसी मार्ग से व्यापार फिर से शुरू किया है।
नेपाली विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल सरकार ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है। मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, "यह एक गंभीर मामला है। सरकार अपने माध्यम से संबंधित मंचों पर इस मुद्दे को उठाएगी।"
इस मुद्दे पर पहले भी नेपाल ने औपचारिक विरोध दर्ज कराया था। इसके बाद, जब 2020 में भारत ने लिपुलेख को जोड़ने वाली सड़क का उद्घाटन किया, तो नेपाल-भारत संबंधों में तनाव आ गया था। उसी वर्ष, नेपाल ने एक नया राजनीतिक और प्रशासनिक नक्शा जारी किया जिसमें लिम्पियाधुरा, लिपुलेख और कालापानी को शामिल किया गया था।
बताया जाता है कि लिपुलेख के रास्ते भारत और चीन के बीच सीमा व्यापार 1992 से चल रहा है। भारतीय मीडिया ने लिखा है कि कोविड-19 महामारी के कारण 2020 में बंद हुआ यह व्यापार अब फिर से चालू हो गया है। दोनों देशों ने लिपुलेख से व्यापार को एक जून से प्रारंभ करने की सहमति जताई थी लेकिन जरूरी बुनियादी ढांचे और प्रशासनिक तैयारियों की कमी की वजह से तब शुरू हो नहीं पाया था।
Breaking News
- कलाकारों को मिलेगा नया मंच, वाईआरएफ लाया 'राह रिकॉर्ड्स'
- सरकार ने ईंधन में मिलावट के सोशल मीडिया के झूठे दावे का खंडन किया है।
- हैदराबाद में एसीडब्ल्यूजी सम्मेलन, अपराधियों की सीमा पार आवाजाही रोकने के लिए अधिक सहयोग का आह्वान
- छात्रों को माफ करने के बारे में प्रधानमंत्री के विचार देश के बहुलतावादी स्वरूप के विपरीतः राहुल गांधी
- ग्रीस में जंगल की आग पर काबू पाने के साथ ही हालात सुधर रहे हैं और लोग अपने तबाह हुए घरों में लौट रहे हैं।
- विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का कहना है कि कांगो में इबोला के प्रकोप के लिए जिम्मेदार स्ट्रेन के उपचार परीक्षणों में आशाजनक परिणाम सामने आए हैं।
- रायपुर : कृषि महाविद्यालयों के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग कल से
- छत्तीसगढ़ में हॉकी लीग के आयोजन की तैयारी, छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के लिए 57 करोड़ का बजट
- खेल अधोसंरचना और भर्ती को मिलेगा बढ़ावा
- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से सूरजपुर जिले को मिली पांच नए आंगनबाड़ी केंद्रों की स्वीकृति
लिपुलेख के जरिए भारत-चीन व्यापार शुरू होने पर नेपाल ने जताई आपत्ति















