नई दिल्ली, 04 अगस्त घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मिला-जुला रुझान नजर आ रहा है। सेंसेक्स मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी बड़ी गिरावट के बाद निचले स्तर से रिकवर करता हुआ नजर आ रहा है। सेंसेक्स ने आज मजबूत शुरुआत की, वहीं निफ्टी की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। बाजार खुलने के बाद बिकवाली शुरू हो जाने की वजह से ये दोनों सूचकांक ओपनिंग लेवल से नीचे गिर गए। हालांकि पहले 20 मिनट के कारोबार के बाद ही खरीदारी शुरू हो जाने की वजह से दोनों सूचकांक की चाल में सुधार होने लगा। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.25 प्रतिशत कि बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 0.56 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा था।
बीएसई का सेंसेक्स आज 493.94 अंक यानी 0.63 प्रतिशत की मजबूती के साथ 79,132.97 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होने के बाद बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से यह सूचकांक गिर कर 78,698.11 अंक के स्तर तक आ गया। हालांकि थोड़ी देर बाद ही खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिससे इस सूचकांक की स्थिति में सुधार होने लगा। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 196.28 अंक की मजबूती के साथ 78,835.31 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
सेंसेक्स के विपरीत एनएसई के निफ्टी ने आज 70.40 अंक यानी 0.28 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,703.90 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण यह सूचकांक फिसल कर 24,589.35 अंक के स्तर तक आ गया। हालांकि पहले 20 मिनट के कारोबार के बाद ही खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिससे इस सूचकांक की चाल में सुधार होने लगा। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद निफ्टी 138.15 अंक लुढ़क कर 24,636.15 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,756 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,810 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 946 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 23 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर सात शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 15 शेयर हरे निशान में और 35 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।
10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट की दिग्गज कंपनियों में से हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, ट्रेंट लिमिटेड, अदानी एंटरप्राइजेज, टाटा स्टील और जियो फाइनेंशियल के शेयर 1.37 प्रतिशत से लेकर 0.53 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, बजाज ऑटो, टाइटन कंपनी, डॉ रेड्डीज लेबोरेट्रीज और इन्फोसिस के शेयर 3.17 प्रतिशत से लेकर 1.57 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।
इसके पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 544.39 अंक यानी 0.70 प्रतिशत की मजबूती के साथ 78,639.03 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 390.70 अंक यानी 1.60 प्रतिशत की उछाल के साथ 24,774.30 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार का अंत किया था।
Breaking News
- कलाकारों को मिलेगा नया मंच, वाईआरएफ लाया 'राह रिकॉर्ड्स'
- सरकार ने ईंधन में मिलावट के सोशल मीडिया के झूठे दावे का खंडन किया है।
- हैदराबाद में एसीडब्ल्यूजी सम्मेलन, अपराधियों की सीमा पार आवाजाही रोकने के लिए अधिक सहयोग का आह्वान
- छात्रों को माफ करने के बारे में प्रधानमंत्री के विचार देश के बहुलतावादी स्वरूप के विपरीतः राहुल गांधी
- ग्रीस में जंगल की आग पर काबू पाने के साथ ही हालात सुधर रहे हैं और लोग अपने तबाह हुए घरों में लौट रहे हैं।
- विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का कहना है कि कांगो में इबोला के प्रकोप के लिए जिम्मेदार स्ट्रेन के उपचार परीक्षणों में आशाजनक परिणाम सामने आए हैं।
- रायपुर : कृषि महाविद्यालयों के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग कल से
- छत्तीसगढ़ में हॉकी लीग के आयोजन की तैयारी, छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के लिए 57 करोड़ का बजट
- खेल अधोसंरचना और भर्ती को मिलेगा बढ़ावा
- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से सूरजपुर जिले को मिली पांच नए आंगनबाड़ी केंद्रों की स्वीकृति
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में मिला-जुला रुझान, सेंसेक्स में तेजी और निफ्टी में कमजोरी का रुख















