नई दिल्ली, 04 अगस्त चेन्नई के अलावा देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान बिना किसी बदलाव के सपाट स्तर पर कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। सिर्फ चेन्नई में सोने के भाव में आज 320 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 350 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की तेजी नजर आ रही है। सपाट स्तर पर हो रहे कारोबार की वजह से देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,44,210 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,44,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,32,190 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,32,510 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में भी बदलाव नहीं होने की वजह से ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज भी 2,34,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।
दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1,44,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,32,340 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,44,210 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,32,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,44,260 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,32,240 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,44,560 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,32,510 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,44,210 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,32,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,260 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,32,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,44,360 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,32,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,260 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,32,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,44,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,32,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोना शुरुआती कारोबार के दौरान बिना किसी बदलाव के सपाट स्तर पर टिका हुआ है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,44,210 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,32,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
Breaking News
- कलाकारों को मिलेगा नया मंच, वाईआरएफ लाया 'राह रिकॉर्ड्स'
- सरकार ने ईंधन में मिलावट के सोशल मीडिया के झूठे दावे का खंडन किया है।
- हैदराबाद में एसीडब्ल्यूजी सम्मेलन, अपराधियों की सीमा पार आवाजाही रोकने के लिए अधिक सहयोग का आह्वान
- छात्रों को माफ करने के बारे में प्रधानमंत्री के विचार देश के बहुलतावादी स्वरूप के विपरीतः राहुल गांधी
- ग्रीस में जंगल की आग पर काबू पाने के साथ ही हालात सुधर रहे हैं और लोग अपने तबाह हुए घरों में लौट रहे हैं।
- विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का कहना है कि कांगो में इबोला के प्रकोप के लिए जिम्मेदार स्ट्रेन के उपचार परीक्षणों में आशाजनक परिणाम सामने आए हैं।
- रायपुर : कृषि महाविद्यालयों के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग कल से
- छत्तीसगढ़ में हॉकी लीग के आयोजन की तैयारी, छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के लिए 57 करोड़ का बजट
- खेल अधोसंरचना और भर्ती को मिलेगा बढ़ावा
- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से सूरजपुर जिले को मिली पांच नए आंगनबाड़ी केंद्रों की स्वीकृति
देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में सपाट कारोबार, चेन्नई में सोने के भाव में तेजी का रुख















