Breaking News

छत्तीसगढ़ में साय कैबिनेट की बैठक आज

post

छत्तीसगढ़ में साय कैबिनेट की बैठक आज

रायपुर 05 अगस्त  छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक आज बुधवार को पूर्वाह्न 11.30 बजे मंत्रालय महानदी भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में आयोजित होगी।

बैठक में राज्य सरकार के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किए जाने के साथ ही आवश्यक निर्णय लिए जाने की संभावना है। प्रदेश के कई हिस्सों में हो रही भारी बारिश और बाढ़ के हालातों को लेकर इस बैठक में विशेष मंथन किया जाएगा। मुख्यमंत्री साय आज कैबिनेट के साथ-साथ पेसा टास्क फोर्स की बैठक में भी हिस्सा लेंगे, जिसमें जनजातीय क्षेत्रों से जुड़े नीतिगत निर्णयों पर बात हो सकती है। राज्य के विकास, प्रशासनिक सुधारों और जनहित से जुड़ी कई नई योजनाओं तथा प्रस्तावों को इस बैठक में मंजूरी मिल सकती है। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री आज एक विशेष वृक्षारोपण अभियान का भी हिस्सा बनेंगे।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.