बालोद, 05 अगस्त जिले के वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंगारी सरपंच के मकान में दबिश देकर लाखों रुपये कीमत के सागौन लकड़ी के चिरान और गोले जब्त किए हैं। पूरे मामले में अंगारी सरपंच के पति अश्विनी डड़सेना के खिलाफ वन विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है।
डीएफओ अभिषेक अग्रवाल ने बुधवार काे बताया कि, बालोद जिला वन विभाग और उड़न दस्ता की संयुक्त कार्रवाई में बालोद वन परिक्षेत्र स्थित अंगारी गांव के सरपंच के मकान से दो माजदा गाड़ी में भरकर कीमती सागौन के चिरान और गोले काष्ठागार ले जाया गया। सागौन के चिरान और गोले बड़ी मात्रा में बरामद हुए है, जिसकी गणना की जा रही है। इससे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसे कहां से लाया गया था और कौन से मिल से चिरान कराया गया था। घर में भी कुछ फर्नीचर बनाए गए हैं, उस पर भी जांच कर विधिवत कार्रवाई की जाएगी।
Breaking News
- बहुत ज्यादा चिया सीड्स सेवन करने से सेहत को हो सकते हैं बड़े नुकसान
- जापान की बढ़ती सैन्य ताकत को लेकर उत्तर कोरिया ने 'और सैन्य विकल्पों' की दी चेतावनी
- उत्तर कोरिया की सीमा के पास अमेरिकी ड्रोन पहुंचा, सुरक्षा एजेंसियों ने संभाला मोर्चा
- जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन: सरकार ने छात्रों को वार्ता के लिए बुलाया, मुख्यमंत्री आवास जाने से किया इनकार
- लोकतांत्रिक संस्थाओं का सम्मान नहीं करती कांग्रेसः सतीश पूनिया
- ऑडियो लॉन्च के साथ चर्चा में 'विश्वनाथ एंड संस', 14 अगस्त को होगी रिलीज
- सरकार का दावा: प्रसारकों की स्वायत्तता पर कोई शिकायत नहीं
- ओपनएआई और मानव निर्मित एआई एजेंट नए सुरक्षा उल्लंघनों में शामिल पाए गए।
- सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने अगली पीढ़ी की एआई मेमोरी तकनीक लॉन्च की
- चांद पर मचेगी तबाही! आज फाल्कन-9 का मलबा करेगा टक्कर, धरती से देख सकेंगे लोग
सरपंच के मकान से लाखों रुपये की सागाैन लकड़ी चिरान व गाेले जब्त, जांच जारी








.jpg)






