Breaking News

ट्रंप ने हथियारों की कमी के दावे को किया खारिज


विदेश 06 August 2026
post

ट्रंप ने हथियारों की कमी के दावे को किया खारिज

वाशिंगटन, 06 अगस्त  राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ संघर्ष में सैन्य हथियारों के भंडार के कमी के दावे को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका के पास हथियारों का पर्याप्त और भारी भंडार है। उन्होंने चेतावनी दी कि जो लोग सैन्य भंडार के बारे में सूचना लीक करेंगे, उन पर मुकदमा चलाया जाएगा और उन्हें लंबी जेल की सजा हो सकती है।

ट्रंप की यह टिप्पणी सीएनएन की रिपोर्ट के बाद आई है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया था कि ईरान के साथ संघर्ष के बाद अमेरिकी सैन्य कमांडरों ने कुछ हथियारों, खासकर एयर डिफेंस इंटरसेप्टर के भंडार में खतरनाक कमी को लेकर चिंता जताई है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर कहा, " अमेरिका के पास खास तरह के भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद मौजूद है। जरूरत के हिसाब से बड़ी मात्रा में इनका निर्माण किया जा रहा है। रक्षा कंपनियां अमेरिका के इतिहास में सबसे ज्यादा संयंत्र और कारखाने स्थापित कर रही हैं। अफवाह फैलाने वाले देशद्रोही तत्वों की तलाश की जा रही है। ऐसे लोगों को पकड़कर लंबी जेल की सजा दिलाने की कोशिश की जाएगी।"

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.