नई दिल्ली, 06 अगस्त राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के ग्राम उकावल में सरकारी प्राथमिक विद्यालय में कक्षा-4 के दलित छात्र की शिक्षक द्वारा पिटाई और जातिवादी टिप्पणियों का स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव और जिले के पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।
घटना के संदर्भ में प्रकाशित मीडिया की खबरों के अनुसार दलित समुदाय के छात्र को अपनी बोतल से पानी पीते देख शिक्षक क्रोधित हो गए और उन्होंने उसकी पिटाई कर दी। साथ ही, जातिवाद टिप्पणी भी की। छात्र ने घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
आयोग ने रिपोर्ट में पीड़ित को दी गई वैधानिक राहत का विवरण भी शामिल करने का निर्देश दिया है।
Breaking News
- मानवाधिकार आयोग ने मप्र के शिवपुरी में छात्र की पिटाई, जातिवादी टिप्पणी मामले का लिया स्वतः संज्ञान
- नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में मध्य प्रदेश देश का अग्रणी राज्य : मोहन यादव
- सीबीआई ने अभिजीत सरकार हत्याकांड में घोषित भगोड़े आरोपित को गुवाहाटी से किया गिरफ्तार
- शूटिंग के दौरान महेश बाबू का वीडियो लीक
- ट्रंप को ले जा रहे सैन्य हेलीकॉप्टर के पास आया यात्री विमान, हड़कंप
- ट्रंप ने हथियारों की कमी के दावे को किया खारिज
- ब्रिक्स बैठक में भारत-दक्षिण अफ्रीका ने व्यापार और निवेश बढ़ाने पर किया मंथन
- संसद ने कुछ मांगों को पूरा करने के लिए धन के विनियोजन को अधिकृत करने वाला विधेयक पारित किया।
- कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा को दिन भर के लिए स्थगित कर दिया गया।
- मुंबई में 500 से अधिक प्रतिनिधियों की भागीदारी के साथ ब्रिक्स वेव्स बाजार का शुभारंभ हुआ।
मानवाधिकार आयोग ने मप्र के शिवपुरी में छात्र की पिटाई, जातिवादी टिप्पणी मामले का लिया स्वतः संज्ञान















