मुंबई, 07 अगस्त स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के नतीजे का ऐलान किया है, जिसमें बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ 13.73 फीसदी बढ़कर 24,113 करोड़ रुपये रहा है।
बैंक ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ 13.73 फीसदी बढ़कर 24,113 करोड़ रुपये रहा है। पिछले वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में 21,201.47 करोड़ रुपये और जनवरी-मार्च तिमाही में 19,642.87 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
एसबीआई के मुताबिक एकल आधार पर बैंक का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 10.23 फीसदी बढ़कर 21,121.22 करोड़ रुपये रहा है, जो वित्त वर्ष 2025-26 की अप्रैल-जून तिमाही में 19,160.44 करोड़ रुपये था। इस दौरान बैंक की कुल आय बढ़कर 1.43 लाख करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में 1.35 लाख करोड़ रुपये थी। वहीं बैंक का कुल खर्च बढ़कर 1.10 लाख करोड़ हो गया, जो वित्त वर्ष 2025-26 की समान अवधि में 1.04 लाख करोड़ रुपये था।
बैंक ने बताया कि अप्रैल-जून तिमाही में फंसे कर्ज (एनपीए) के लिए प्रावधान घटकर 3,359 करोड़ रुपये रह गया, जो वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में 4,934 करोड़ रुपये था। हालांकि एसबीआई ने कहा कि ये पिछली तिमाही के 3,140 करोड़ रुपये के मुकाबले अधिक रहा। बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति 30 जून 2026 को घटकर 1.47 फीसदी रही है, जो मार्च 2026 के अंत में 1.49 फीसदी और एक वर्ष पहले 1.83 फीसदी रही थी।
Breaking News
- प्रधानमंत्री मोदी आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को करेंगे संबोधित
- मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त किया
- ब्रिक्स सम्मेलन 2026 : आज संस्कृति मंत्रियों की बैठक, सांची का भ्रमण करेंगे विदेशी मेहमन
- यूपी पुलिस की मप्र में बड़ी कार्रवाई, देवास के तेल कारोबारी अशोक जैन की 19.44 करोड़ की संपत्ति कुर्क
- पशुपालकों को सस्ती दर पर मिलेंगी जेनेरिक पशु औषधियां
- छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने महतारी वंदन योजना की 30 वीं किस्त जारी की
- निगम की कार्रवाई: नंदिनी रोड पर सड़क घेरकर रखी रेत जब्त
- नेहरू आर्ट गैलरी में हिमांशु वर्मा की छायाचित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन
- गुरुदेव की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण स्मरण
- 6 ग्रहों का दुर्लभ अलाइनमेंट, क्या आपकी आंखों से दिखेगा यह अद्भुत नजारा?
स्टेट बैंक का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 13.7 फीसदी बढ़कर 24,113 करोड़ रुपये















