Breaking News

ब्रिक्स सम्मेलन 2026 : आज संस्कृति मंत्रियों की बैठक, सांची का भ्रमण करेंगे विदेशी मेहमन


देश 08 August 2026
post

ब्रिक्स सम्मेलन 2026 : आज संस्कृति मंत्रियों की बैठक, सांची का भ्रमण करेंगे विदेशी मेहमन

भोपाल, 08 अगस्त   मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय ब्रिक्स संस्कृति सम्मेलन-2026 का आज चौथा और अंतिम है। शनिवार काे ब्रिक्स देशों के संस्कृति मंत्रियों की बैठक होगी, जिसमें वे अपने-अपने देशों की सांस्कृतिक विरासत से जुड़े विभिन्न विषयों पर मंथन करेंगे।

जनसम्पर्क विभाग के अनुसार, भोपाल में आज भारत की अध्यक्षता में तीसरी ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक आयोजित की जाएगी। मंत्री ब्रिक्स सदस्य और भागीदार देशों के बीच सांस्कृतिक विरासत, संग्रहालयों, रचनात्मक अर्थव्यवस्था, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, क्षमता निर्माण और लोगों से लोगों के बीच जुड़ाव के क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने पर विचार-विमर्श करेंगे। यह बैठक 'ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की घोषणा' को अपनाने के साथ समाप्त होगी, जो ब्रिक्स ढांचे के भीतर बेहतर सांस्कृतिक सहयोग के लिए एक साझा दृष्टिकोण और भविष्य का रोडमैप निर्धारित करेगी।

मंत्रीस्तरीय बैठक के बाद प्रतिनिधिमंडल भारत की समृद्ध बौद्ध विरासत और स्थापत्य कला के अवलोकन के लिए सांची के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रतिनिधि 'बुद्ध जंबूदीप' का भ्रमण करेंगे और तत्पश्चात विश्व प्रसिद्ध सांची स्तूप का एक विशेष गाइडेड टूर लेंगे। यात्रा के दौरान प्रतिनिधि चेतियागिरी मंदिर में दर्शन के साथ योग एवं ध्यान सत्र में भाग लेंगे। शाम को बौद्ध इतिहास और कला पर आधारित एक आकर्षक थ्रीडी प्रोजेक्शन मैपिंग तथा लाइट एंड साउंड शो का आयोजन किया जाएगा।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.