विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह कोटे डी आइवर के 66वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि भारत इस अफ़्रीकी देश के साथ अपने करीबी, पुराने और दोस्ताना रिश्तों को बहुत महत्व देता है।
उन्होंने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों के मार्चिंग दस्ते का इस समारोह में शामिल होना सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि उनकी मौजूदगी से पता चलता है दोनों देशों के बीच दोस्ती और सद्भावना के रिश्ते प्रगाढ़ हो रहे हैं। श्री सिंह स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए गुरुवार को कोटे डी आइवर के आबिदजान पहुँचे।
कोटे डी आइवर 7 अगस्त 1960 में फ्रांसीसी औपनिवेशिक शासन से आजाद हुआ था।
पिछले सप्ताह एयर चीफ़ मार्शल ए पी सिंह और कोटे डी आइवर के वायु सेना अध्यक्ष मेजर जनरल कोफ़ी एन’गुएसन ने रक्षा सहयोग को मज़बूत करने, सेनाओं के बीच आपसी सहयोग और आपसी हित के मुद्दों पर बातचीत की।















