Breaking News

दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसरः 30 सितंबर तक करें छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन

post

दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसरः 30 सितंबर तक करें छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन

 छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित दिव्यांगजन छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत पात्र दिव्यांग छात्र-छात्राओं को नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल ( NSP ) के माध्यम से डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर ( DBT ) द्वारा छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

इस संबंध में कलेक्टर, जिला बीजापुर के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी को जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययनरत पात्र दिव्यांग विद्यार्थियों को योजना का शत-प्रतिशत लाभ दिलाने हेतु निर्धारित समय-सीमा में आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं।

योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। प्राप्त आवेदनों का सत्यापन दो चरणों में किया जाएगा। प्रथम चरण में संबंधित विद्यालय अथवा शिक्षण संस्थान द्वारा आवेदनों का परीक्षण किया जाएगा, जिसकी अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2026 है। इसके पश्चात द्वितीय चरण में जिला समाज कल्याण कार्यालय द्वारा आवेदनों का परीक्षण किया जाएगा, जिसकी अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। दोनों स्तरों पर सत्यापन पूर्ण होने के बाद पात्र विद्यार्थियों का चयन कर छात्रवृत्ति की राशि डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में अंतरित की जाएगी।

समाज कल्याण विभाग ने जिले के सभी संबंधित विभागों, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से अपील की है कि वे दिव्यांगजन छात्रवृत्ति योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करें तथा पात्र विद्यार्थियों को समय-सीमा के भीतर आवेदन कराने में आवश्यक सहयोग प्रदान करें, ताकि कोई भी पात्र विद्यार्थी इस महत्वपूर्ण योजना के लाभ से वंचित न रहे।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.