इंफाल, 08 अगस्त मणिपुर और असम के कछार जिले में सुरक्षा बलों तथा पुलिस ने अलग-अलग अभियानों में पांच संदिग्ध उग्रवादी कैडरों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक हथगोला, इंसास राइफल की खाली मैगजीन, कारतूस के तीन खोखे और चोरी का स्कूटर बरामद किया गया।
मणिपुर पुलिस ने शनिवार काे बताया कि सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को कछार जिले के गोसाईपुर पार्ट-1 स्थित उसके आवास से यूएनएलएफ (पी) के कैडर अकोइजाम शंकर सिंघा (47) उर्फ चेप्टा उर्फ युमशंगबा को गिरफ्तार किया। आरोप है कि वह जिरीबाम शहर के विभिन्न स्थानों पर सिलचर-इंफाल मार्ग (एनएच-37) से गुजरने वाले ट्रक चालकों से जबरन वसूली में शामिल था।
एक अन्य अभियान में सुरक्षा बलों ने काकचिंग जिले के वाइखोंग थाना क्षेत्र के काकचिंग खुनौ उमाथेल अवांग लीकाई से सोरेपा के दो सक्रिय कैडरों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मयांगलाम्बम निमाइचंद (25) उर्फ पांगनबा मैतेई और मयांगलाम्बम खोइरबा (27) उर्फ अचौबा मैतेई के रूप में हुई है।
इंफाल पूर्वी जिले के पोरोंपाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकॉन इलाके के आयांग पाली रोड से सोरेपा के एक कथित उगाहीकर्ता को भी गिरफ्तार किया। उसकी पहचान खेरगाओ माखा लीकाई निवासी मोहम्मद मजाहर अली (52) के रूप में हुई है। उसके पास से स्कूटर (एमएन-06एसएक्स-6027) जब्त किया गया।
इधर, खुमान लम्पाक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित डूरंड कप मैच के दौरान बॉक्सिंग एरिना के पास पार्किंग से एक स्कूटर (एमएन-01एक्यू-3922) तीन अगस्त को चोरी हो गयी थी। सूचना मिलते ही सीडीओ/इंफाल वेस्ट की टीम ने कार्रवाई करते हुए लिलोंग यांगबी लीकाई निवासी नवाज खान (27) को एक स्कूटर (एमएन-04एच-0619) के साथ पकड़ लिया।
पूछताछ के आधार पर पुलिस ने 06 अगस्त को लिलोंग इलाके से चोरी किये गये एक्टिवा बरामद कर लिया। मामले में फरार एक अन्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।
एक अन्य अभियान में सुरक्षा बलों ने 07 अगस्त को इंफाल पूर्वी जिले के लामलाई थाना क्षेत्र के सेइजांग अवांग लीकाई से आरपीएफ/पीएलए के सक्रिय कैडर प्हेरोइजाम करणजॉय सिंह (25) उर्फ कोरोउहनबा को गिरफ्तार किया। उसके खुलासे के आधार पर उसके आवास से एक हथगोला, डेटोनेटर और आर्मिंग रिंग, इंसास राइफल की एक खाली मैगजीन तथा राइफल के तीन खाली कारतूस के खोखे बरामद किए गए।
Breaking News
- खाद्य मंत्री श्री बघेल आज दोपहर एक बजे ग्रेन एटीम का करेंगे ऑनलाइन शुभारंभ
- संरक्षित खेती और उद्यानिकी से जशपुर के किसान अनारथ साय ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
- नई दवाओं की तलाश में वैज्ञानिकों की नजर कैंसर कोशिकाओं पर
- प्रधानमंत्री मोदी के अनुसार, घरेलू विनिर्माण और आयात पर निर्भरता कम होने से भारत का चिकित्सा-तकनीक तंत्र मजबूत हो रहा है।
- हर महीने ₹15000 निवेश से करोड़ों का फंड जानिए SIP का पूरा हिसाब
- OTT प्लेटफॉर्म्स के लिए सख्त नियमों की सिफारिश आपत्तिजनक कंटेंट पर कसेगा शिकंजा
- Amazon Sale में Samsung Galaxy S25 Ultra पर बंपर छूट ₹1.30 लाख वाला फोन हुआ सस्ता
- भारत में MLBx की एंट्री, सूर्यकुमार यादव बने खास चेहरा
- श्रीलंका इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच में देवदत्त पडिक्कल ने लगाया शतक
- Ohh My Dog बनी 2026 की सरप्राइज फिल्म दमदार कहानी के बावजूद कम मिली चर्चा
मणिपुर में पांच संदिग्ध उग्रवादी कैडर गिरफ्तार















