स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय वायु सेना बैंड कल नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर प्रस्तुति देगा। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि संगीतमय देशभक्ति का यह प्रदर्शन राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाते हुए जनभागीदारी के माध्यम से राष्ट्रीय गौरव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
मंत्रालय ने सूचित किया कि कार्यक्रम स्थल पर 32 वायुसेना कर्मियों और आठ अग्निवीरवायु (जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं) की एक संगीतकार टीम प्रस्तुति देगी।
इस कार्यक्रम के मुख्य संचालक मास्टर वारंट ऑफिसर ए श्रीहरि होंगे। जूनियर वारंट ऑफिसर मून डेका, जूनियर वारंट ऑफिसर अभिषेक पॉल और सार्जेंट एन.टी. सिंह उनकी सहायता करेंगे।















