नई दिल्ली, 10 अगस्त घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत सपाट स्तर पर मामूली बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक की चाल में थोड़ी तेजी भी आई, लेकिन कुछ ही देर बाद बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया। बिकवाली शुरू हो जाने के कारण इन दोनों सूचकांक ने लाल निशान में गोता लगा दिया। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.12 प्रतिशत और निफ्टी 0.14 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।
बीएसई का सेंसेक्स आज 2.42 अंक की सांकेतिक मजबूती के साथ 78,501.59 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी का सपोर्ट मिलने से यह सूचकांक 175 अंक से अधिक उछल कर 78,676.98 अंक के स्तर तक पहुंच गया। हालांकि पहले पांच मिनट के कारोबार के बाद ही बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से सेंसेक्स सारी बढ़त गंवा कर लाल निशान में गिर गया।
लगातार हो रही बिकवाली की वजह से यह सूचकांक 78,298.92 अंक के स्तर तक टूट गया। इसके बाद खरीदारों ने एक बार फिर मोर्चा संभाला और लिवाली शुरू कर दी, जिससे इस सूचकांक की चाल में सुधार होने लगा। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 93.36 अंक की कमजोरी के साथ 78,405.81 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 10.60 अंक यानी 0.04 प्रतिशत की मामूली उछाल के साथ 24,581.25 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही लिवाली का सपोर्ट मिलने से पहले पांच मिनट में ही यह सूचकांक 50 अंक से अधिक की मजबूती के साथ 24,620.95 अंक तक पहुंच गया। इसके बाद बाजार में बिकवाली शुरू हो गई।
शेयरों की लगातार हो रही बिक्री की वजह से पहले आधे घंटे के कारोबार में ही यह सूचकांक लाल निशान में 24,511.10 अंक के स्तर तक गिर गया। हालांकि इसके बाद एक बार फिर बाजार में खरीदारी शुरू हो गई, जिससे इस सूचकांक ने रिकव करना शुरू कर दिया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद निफ्टी 34.85 अंक की गिरावट के साथ 24,535.80 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,787 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,418 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,369 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 14 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 16 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 22 शेयर हरे निशान में और 28 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।
10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट की दिग्गज कंपनियों में से टाइटन कंपनी, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, सिप्ला और ग्रासिम इंडस्ट्रीज के शेयर 1.30 प्रतिशत से लेकर 0.74 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी लाइफ, अदानी पोर्ट्स, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन और एटरनल के शेयर 1.49 प्रतिशत से लेकर 0.76 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।
इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 455.59 अंक यानी 0.58 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 78,499.17 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 65.35 अंक यानी 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,570.65 अंक के स्तर पर शुक्रवार के कारोबार का अंत किया था।
Breaking News
- अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग पर ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1215 वाहनों के ई-चालान
- जिले में अब तक 546.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
- संगीतमय श्रीराम कथा में शामिल हुए बृजमोहन अग्रवाल
- रायपुर : विशेष लेख : छत्तीसगढ़ का लोक-पर्व : हरेली तिहार
- रायपुर : राजनांदगांव में 43.61 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन
- रायपुर : पीएमएफई योजना से मिली नई दिशा, आधुनिक मशीनों से बढ़ा कारोबार
- सच्चा धर्मात्मा हर जीव के हित की सोचता है : मुनि आगम सागर
- रायपुर : विशेष लेख : डिजिटल और पारदर्शी राजस्व प्रशासन : जनहित में सुशासन का नया अध्याय
- Raipur Tiranga Yatra: आज रायपुर में तीन घंटे बदला रहेगा ट्रैफिक रूट, इन रास्तों से न गुजरें
- विशेष लेख: विष्णु सरकार ने बढ़ाया किसानों का मान-खेती किसानी को मिला नया संबल
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, लाल निशान में पहुंचे सेंसेक्स और निफ्टी













.jpg)

.jpg)