नई दिल्ली, 11 अगस्त जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस कार्रवाई समेत कई मुद्दों पर संसद के दोनों सदनों में विपक्ष का भारी हंगामा हुआ है। इसके बाद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सांसदों से विरोध-प्रदर्शन बंद करके सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से चलने देने और प्रश्नकाल होने देने की अपील की। उन्होंने सत्ता पक्ष (एनडीए) और विपक्ष, दोनों के सांसदों से सदन को चलने देने का आग्रह किया। इसके बावजूद विपक्षी सांसदों का विरोध-प्रदर्शन जारी रहा। बिरला ने कहा कि संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कल स्पष्ट किया था कि गृह मंत्री अमित शाह इस मुद्दे पर जवाब देने के लिए तैयार हैं। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रश्नकाल सबसे महत्वपूर्ण समय होता है, क्योंकि यह सरकार की जवाबदेही सुनिश्चित करता है। उन्होंने कहा कि सदन में तख्तियां और बैनर लाना संसदीय मर्यादा के विरुद्ध है।
ओम बिरला ने संसद में बार-बार हो रहे व्यवधान पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सदन में लगातार इस तरह की स्थिति से वे व्यक्तिगत रूप से आहत हैं। ओम बिरला ने सभी विपक्षी सदस्यों से कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। हंगामा जारी रहने पर बिरला ने सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
उधर, राज्यसभा में भी ऐसी ही स्थिति देखने को मिली। विपक्ष के हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही पहले 12 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी। इसके बाद दोबारा जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई, तो विपक्षी सांसदों का हंगामा होने के बाद दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
Breaking News
- रणवीर सिंह के 'डॉन 3' छोड़ने पर फरहान अख्तर ने तोड़ी चुप्पी
- सब्सक्रिप्शन के लिए खुला मिल्की मिस्ट डेयरी फूड का आईपीओ, 17 अगस्त को हो सकती है लिस्टिंग
- मुरादाबाद : ब्राससिटी क्रिकेट एकेडमी ने रेलवे एकेडमी को 157 रनाें से हराया
- इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग
- प्रधानमंत्री बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आत्मकथा का विमोचन करेंगे
- विपक्ष का हंगामा, लोकसभा व राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
- झारखंड के छात्रों के खिलाफ पुलिस की कथित कार्रवाई के विरोध में एनडीए सांसदों ने संसद में मार्च निकाला
- सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से पश्चिम बंगाल में एसआईआर से संबंधित अपीलों का विवरण देने को कहा
- सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से पश्चिम बंगाल में एसआईआर से संबंधित अपीलों का विवरण देने को कहा
- सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से पश्चिम बंगाल में एसआईआर से संबंधित अपीलों का विवरण देने को कहा
विपक्ष का हंगामा, लोकसभा व राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित















