मुरादाबाद, 11 अगस्त उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में मुरादाबाद इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार काे ब्राससिटी क्रिकेट एकेडमी ने रेलवे स्टेडियम क्रिकेट एकेडमी को 157 रन के अंतर से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की। बल्लेबाजी और गेंदबाजी में एमपीएस का दबदबा देखने को मिला। वहीं कोहिनूर को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन मुरादाबाद के सचिव व पूर्व रणजी खिलाडी विजय गुप्ता ने बताया कि एमपीएस क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर मंगलवार आयोजित मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्राससिटी क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 40 ओवर में आठ विकेट पर 261 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से विशुदीप ने 75 रन की पारी खेली, जबकि विक्की ने 46 रन बनाकर अच्छा साथ दिया। अयान सुधाकर ने 35 रन बनाए। अंत के ओवरों में कोहिनूर ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए महज 18 गेंद में नाबाद 56 रन की पारी खेली। जिससे टीम का स्कोर 260 के पार पहुंच गया। टीम को अतिरिक्त के रूप में 34 रन मिले।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी रेलवे स्टेडियम क्रिकेट एकेडमी की टीम 23.3 ओवर में 104 रन पर सिमट गई। आरिश रहमान ने 25 रन बनाकर कुछ संघर्ष जरूर किया, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके। गेंदबाजी में ब्राससिटी एकेडमी के वंश सक्सेना ने किफायती गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट हासिल किए। गुरमुख सिंह को दो सफलता मिली।
Breaking News
- रणवीर सिंह के 'डॉन 3' छोड़ने पर फरहान अख्तर ने तोड़ी चुप्पी
- सब्सक्रिप्शन के लिए खुला मिल्की मिस्ट डेयरी फूड का आईपीओ, 17 अगस्त को हो सकती है लिस्टिंग
- मुरादाबाद : ब्राससिटी क्रिकेट एकेडमी ने रेलवे एकेडमी को 157 रनाें से हराया
- इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग
- प्रधानमंत्री बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आत्मकथा का विमोचन करेंगे
- विपक्ष का हंगामा, लोकसभा व राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
- झारखंड के छात्रों के खिलाफ पुलिस की कथित कार्रवाई के विरोध में एनडीए सांसदों ने संसद में मार्च निकाला
- सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से पश्चिम बंगाल में एसआईआर से संबंधित अपीलों का विवरण देने को कहा
- सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से पश्चिम बंगाल में एसआईआर से संबंधित अपीलों का विवरण देने को कहा
- सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से पश्चिम बंगाल में एसआईआर से संबंधित अपीलों का विवरण देने को कहा
मुरादाबाद : ब्राससिटी क्रिकेट एकेडमी ने रेलवे एकेडमी को 157 रनाें से हराया















